ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
मध्यप्रदेश

खेलो इंडिया यूथ गेम्स की स्पाट टार्च खंडवा पहुंची, समारोह पूर्वक अगवानी, निकली मशाल रैली

खंडवा। खेलो इंडिया यूथ गेम्स की प्रथम स्पॉट टार्च भोपाल से प्रारंभ होकर विभिन्न जिलों से होते हुए मंगलवार सुबह आठ बजे खंडवा पहुंची। टाउनहॉल पर इसकी अगवानी महापौर अमृता यादव , जिलाधीश अनूप कुमार सिंह, पुलिस अधीक्षक विवेक सिंह ,वरिष्ठ खिलाड़ियों ,गणमान्य नागरिकों, स्कूली बच्चों द्वारा की गई। इस मौके पर छात्र-छात्राओं ने खेलो इंडिया के थीम डांस पर जुम्मा डांस व देशभक्ति से ओतप्रोत सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति भी दी। जिला खेल और युवा कल्याण अधिकारी ने बताया कि मशाल रैली नगर निगम से प्रातः 8ः30 बजे प्रारम्भ होकर बांबे बाजार से केवलराम चौराहा से फूलगली होते हुए, पुलिस कन्ट्रोल रूम, बस स्‍टैंड से ओवर ब्रिज होते हुए इंदिरा चौक, टैगोर पार्क होते हुए गुरू गोविन्द सिंह स्टेडियम पहुंची। यहां पर मलखम्ब खेल का प्रदर्शन व खिलाड़ियों का सम्मान के साथ रैली का समापन हुआ। इस कार्यक्रम में महाविद्यालयीन, विद्यालयीन छात्र-छात्राए, स्काउट गाइड, खिलाड़ी, ओलम्पिक संघ, खेल संघ, शारीरिक फीटनेस के प्रति जागरूक स्वयंसेवी संस्थाएं, शासकीय, अशासकीय कार्यालयों के कर्मचारी आदि शामिल हुए।

Related Articles

Back to top button