ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
मध्यप्रदेश

मनावर में बिगड़ा मुख्यमंत्री का हेलीकाप्टर सुधार के बाद भोपाल हुआ रवाना

 मनावर। मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान के हेलीकाप्टर में तकनीकी खराबी आने पर उन्हें रविवार को इमरजेंसी लैडिंग करनी पड़ी थी। सोमवार को मुंबई व दिल्ली से तकनीकी विशेषज्ञों ने यहां पहुंचकर हेलीकाप्टर का निरीक्षण किया। इसके बाद सुधार कार्य किया गया। सुधार कार्य के बाद सोमवार शाम पांच बजे पायलट व को-पायलट हेलीकाप्टर को लेकर भोपाल की ओर रवाना हो गए। उल्लेखनीय है कि रविवार को चुनावी सभा को संबोधित करने के लिए मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान हेलीकाप्टर से मनावर पहुंचे थे। नगर से पांच किमी दूर खेल मैदान पर बने हेलीपेड पर मुख्यमंत्री का हेलीकाप्टर उतरा था। वापसी में मुख्यमंत्री को हेलीकाप्टर से ही धार जाना था, लेकिन मनावर से उड़ान भरने के बाद हेलीकाप्टर में तकनीकी खराबी आ गई। इस कारण मनावर के हेलीपेड पर ही हेलीकाप्टर की इमरजेंसी लैडिंग करवानी पड़ी। पायलट ने सूझ-बूझ दिखाते हुए हेलीकाप्टर की इमरजेंसी लैडिंग करवाई। मुख्यमंत्री सकुशल हेलीकाप्टर से नीचे उतरे। मुख्यमंत्री की इमरजेंसी लैडिंग की जानकारी मिलने के बाद कलेक्टर व एसपी भी पुनः हेलीपेड पर लौट आए थे। बाद में मुख्यमंत्री चौहान कार से सड़क के रास्ते धार रवाना हुए। जहां उन्होंने रोड शो में शामिल होने के साथ ही चुनावी सभा को संबोधित किया। एसआइ नीरज कोचल ने बताया कि सुधार कार्य के बाद हेलीकाप्टर सोमवार शाम को रवाना हो गया है।

Related Articles

Back to top button