ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
मध्यप्रदेश

थिंक-20 से जुड़े देश-विदेश के बुद्धिजीवी आज से करेंगे विमर्श

भोपाल। जी-20 के अंतर्गत थिंक-20 से जुड़े बुद्धिजीवी 16 और 17 जनवरी को यहां समूह के एजेंडे पर विमर्श करेंगे। इसमें पर्यावरण सम्मत जीवन शैली-नैतिक मूल्य तथा सुमंगलमय युक्त वैश्विक सुशासनÓ  विषय पर देश और विदेश से आए मंत्रियों और विषय-विशेषज्ञों द्वारा विचार-मंथन किया जाएगा। कुशाभाऊ ठाकरे इंटरनेशनल कन्वेंशन सेंटर में हो रही इस बैठक के पहले दिन मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और समापन समारोह में राज्यपाल मंगूभाई पटेल शामिल होंगे।

जी-20 की दो दिवसीय बैठक के पहले दिन उद्घाटन सेशन के मुख्य वक्ता एडीबीआई टोक्यो जापान के डीन और सीईओ टेत्सुशी सोनोबे होंगे। विशेष वक्ता इंडोनेशिया के राजनीतिक कार्य विधि सुरक्षा एवं नेशनल डेवलपमेंट प्लानिंग मंत्रालय के उप मंत्री स्लेमेट सोएदारसोनो भारत से जी-20 के मुख्य समन्वयक हर्षवर्धन शृंगला एवं नीति आयोग के उपाध्यक्ष सुमन बेरी होंगे। इस सेशन का विषय प्रवर्तन डायरेक्टर जनरल रिसर्च एण्ड इन्फार्मेशन सिस्टम फॉर डेवलपिंग कन्ट्रीज (आरआईएस) सचिन चतुर्वेदी और टी-20 चेयर एण्ड डायरेक्टर जनरल एमपीआईडीएसए एम्बेसडर सुजोन चिनाय करेंगे।

देशी-विदेशी मेहमानों को मिलेगी मोटे अनाजों की जानकारी

सीएम शिवराज सिंह चौहान ने अफसरों से कहा कि बैठक में मध्यप्रदेश के एक जिला एक उत्पाद  कोदो-कुटकी जैसे उत्पादों से बने पारम्परिक व्यंजनों की जानकारी व प्रदर्शनी और साहित्य के जरिए देने की व्यवस्था करें। सीएम ने कहा भारतीय व्यंजनों का स्वाद भी अतिथियों को मिले इसके लिए जरूरी इंतजाम किए जाएं। मध्यप्रदेश के पर्यटन वन्य-जीवन पुरातात्विक -वैभव और सुशासन सहित अन्य क्षेत्रों में मिली उपलब्धियों की जानकारी भी देने का इंतजाम करें।

Related Articles

Back to top button