ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
मध्यप्रदेश

प्रदेश में सभी सीटों पर चुनाव लड़ेगी सपा!

भोपाल। मध्यप्रदेश में साल के आखिर में होने वाले विधानसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी (सपा) भी हाथ आजमाएगी। पार्टी सभी सीटों पर कैंडिडेट्स उतारेगी। 14 अप्रैल को पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव इंदौर के महू से चुनावी शंखनाद करेंगे। इसके बाद कैंडिडेट्स की पहली लिस्ट भी घोषित कर दी जाएगी। प्रदेश अध्यक्ष रामायण पटेल ने बताया कि पार्टी जॉइन करने वालों को राष्ट्रीय अध्यक्ष यादव महू में जॉइनिंग कराएंगे। वहीं अब जो भी जॉइनिंग होगी वह भोपाल में ही होगी। टिकट की घोषणा जरूर लखनऊ से की जाएगी। कुछ कैंडिडेट्स की लिस्ट राष्ट्रीय अध्यक्ष यादव को दे दी है। पहले फेज में कैंडिडेट्स की घोषणा की जाएगी।

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष यादव 14 अप्रैल को महू आकर विधानसभा चुनाव का शंखनाद करेंगे। वे बाबा भीमराव अंबेडकर की जन्मस्थली पर श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे। यहां पर सभा को भी संबोधित करेंगे। पार्टी नेताओं का कहना है कि चुनावी साल में यादव का यह पहला मध्यप्रदेश दौरा होगा।

पिछले चुनाव में सिर्फ एक सीट मिली थी
पिछले विधानसभा चुनाव की बात करें तो करीब 50 सीटों पर सपा ने कैंडिडेट्स उतारे थे लेकिन जीत एक सीट पर ही मिली थी। बिजावर से सपा ने जीत हासिल की थी। वहीं बीजेपी ने 109 कांग्रेस ने 114 बसपा ने 2 और निर्दलीय कैंडिडेट्स ने चार सीटों पर कब्जा जमाया था। इस बार सभी सीटों पर सपा कैंडिडेट्स उतरने का दावा किया जा रहा है। हालांकि पार्टी की जड़ें मजबूत करना काफी मुश्किल हैं क्योंकि मध्यप्रदेश में बीजेपी और कांग्रेस का ही कब्जा रहा है। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ का करीब 16 महीने का कार्यकाल छोड़ दें तो वर्ष 2003 से अब तक बीजेपी ही काबिज है। हालांकि पंजाब जीत के बाद आम आदमी पार्टी भी मप्र में जड़ें मजबूत कर रही है। ऐसे में सपा की राह आसान नहीं होगी। प्रदेश अध्यक्ष पटेल का कहना है कि मध्यप्रदेश में पार्टी काफी मजबूत हुई है। जिसका फायदा विधानसभा चुनाव में मिलेगा।

Related Articles

Back to top button