ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
मध्यप्रदेश

शहडोल में 93 वर्षीय बुजुर्ग महिला के साथ दुष्कर्म की वारदात

शहडोल ।  शहडोल जिले में शुक्रवार को शर्मसार कर देने वाली एक घटना सामने आई है। दरअसल शहडोल शहर कोतवाली क्षेत्र में एक 93 वर्षीय वृद्धा के साथ दुष्कर्म की वारदात हुई है। दुष्कर्म के बाद आरोपित वृद्धा को जंगल में गंभीर अवस्था में छोड़कर भाग गया। जानकारी लगते पर पुलिस मौके पर पहुंची और पीड़िता को गंभीर अवस्था में जिला अस्पताल लाया गया था। जिला अस्पताल के डाक्टर ने हालत गंभीर होने के कारण उन्हें मेडिकल कालेज रेफर कर दिया। हालांकि  पुलिस का कहना है कि पीड़िता की हालत अब सामान्य है। आरोपित के खिलाफ पुलिस ने दुष्कर्म का मामला दर्ज कर उसकी तलाश की जा रही है। कोतवाली थाना प्रभारी सुभाष दुबे के मुताबिक महिला बीती रात शहडोल रेलवे स्टेशन पर आई थी। रात में रेलवे स्टेशन पर ही रुक गई, उसे पास के एक गांव अपने रिश्तेदार के यहां जाना था। वह सुबह आटो करके निकली और गांव से पहले एक तिराहे के पास आटो से उतर गई। वहीं वह किसी का इंतजार कर रही थी, इतने में एक व्यक्ति आया और उसे गांव में छोड़ने की बात कही। महिला उसके साथ बैठ गई और फिर कुछ दूर ले जाकर उस दरिंदे व्यक्ति ने उस बुजुर्ग महिला के साथ दुष्कर्म करके गंभीर अवस्था में तड़पता छोड़कर जंगल में ही भाग गया। इसके बाद तड़पती वृद्धा पर एक राहगीर की नजर पड़ी। राहगीर उसे तुरंत ही अपनी गाड़ी पर बैठाकर अस्पताल लाने लगा तो रास्ते में वृद्धा ने उसे पूरी घटना बताई। जानकारी लगते ही उसने उनके रिश्तेदारों को सूचना दी इसके बाद कोतवाली पुलिस को सूचना दी गई।

Related Articles

Back to top button