ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
दिल्ली NCR

दोगुनी तेजी से बढ़ा पारा,कोल्ड डे और कोल्ड वेव की चेतावनी

लखनऊ | उत्तर प्रदेश में शुक्रवार को मौसम के अलग-अलग रूप देखने को मिले। कोहरे की सघनता कम हो गई। कुछ शहरों में बारिश हुई तो कई इलाकों में न्यूनतम तापमान में दोगुनी वृद्धि दर्ज की गई। वहीं अधिकतम तापमान 28 डिग्री तक पहुंच गया। इस बीच मौसम विभाग ने 15 जनवरी की रात से फिर से पारे में गिरावट आने की बात कही है।

बुधवार को प्रदेश के कुछ इलाकों में छाए बादल फिलहाल प्रदेश से आगे निकल चुके हैं।आंचलिक मौसम विज्ञान केन्द्र के वरिष्ठ मौसम विज्ञानी अतुल कुमार सिंह के मुताबिक, 15 और 16 जनवरी को कोल्ड डे कंडीशन सक्रिय हो जाएगी। ऐसे में पारे में गिरावट के आसार हैं। यह स्थिति 17 जनवरी तक बनी रहेगी।झांसी में न्यूनतम पारा 12.1, यह प्रदेश में सर्वाधिक रहा। जबकि अलीगढ़ और उरई में 11.2, चुर्क में 10.3 डिग्री रहा।

बृहस्पतिवार को चुर्क सबसे ठंडा था, यहां तापमान 5.5 डिग्री दर्ज किया गया था। इसी तरह गोरखपुर में पारा 6.2 डिग्री रहा। एक दिन पहले यहां न्यूनतम पारा 3.8 डिग्री था।रात का ही नहीं दिन का पारा भी झांसी का 28 डिग्री रहा, जो कि प्रदेश में सर्वाधिक था। ज्यादातर इलाकों में दिन का पारा अच्छी खासी बढ़त के साथ 20 डिग्री के आसपास या इससे अधिक रहा। वाराणसी में 24 डिग्री, कानपुर में 24.5 डिग्री, चुर्क में 27.5 डिग्री, फुरसतगंज में 24.2 डिग्री सेल्सियस रहा। इटावा, लखीमपुर खीरी, बस्ती, बलिया में पारा 18.5 से ले 19.8 डिग्री के बीच रहा।

 

Related Articles

Back to top button