ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
मध्यप्रदेश

प्रवासी और इंवेस्टर मीट के बाद अगले माह जी-20 की बैठक

इंदौर। प्रवासी सम्मेलन और इन्वेस्टर्स समिट की मेजबानी मिलने के बाद इंदौर को एक और मेजबानी के लिए तैयार किया जा रहा है। अगले माह इंदौर में जी-20 की बैठक का आयोजन होना है। कृषि समूह की एक दिनी बैठक के लिए इंदौर के होटल शेरेटन ग्रेंड पैलेस का चयन किया गया है जहां जी-20 देशों के प्रतिनिधि मौजूद रहेंगे।

इस बार जी-20 सम्मेलन की थीम एक पृथ्वी एक परिवार और एक भविष्य रखी गई है। भारत इस बार जी-20 सम्मेलन की मेजबानी कर रहा है और विभिन्न शहरों में अलग-अलग विषयों पर बैठकों का आयोजन होगा। 50 से अधिक शहरों में वर्कस्ट्रीम के स्कोर पर 200 से अधिक कार्यक्रम होंगे। इंदौर में अगले महीने की 13 14 और 15 तारीख को बैठक होगी जिसमें सभी देशों के प्रतिनिधि आएंगे। बैठक का आयोजन होटल शेरेटन ग्रेंड पैलेस में किया जा रहा है।
इन देशों के प्रतिनिधि आएंगे

जी-20 के सदस्य देशों के रूप में अर्जेन्टीना आस्ट्रेलिया ब्राजील कनाडा चीन फ्रांस जर्मनी इंडोनेशिया इटली जापान मैक्सिको कोरिया गणराज्य रूस सऊदी अरब दक्षिण अफ्रीका तुर्की यूनाइटेड किंगडम संयुक्त राज्य अमेरिका और यूरोपीय संघ शामिल हैं जिनके प्रतिनिधि इंदौर आएंगे वहीं अतिथि देशों में बंगलादेश मिस्र मॉरीशस नीदरलैंड नाइजीरिया ओमान सिंगापुर स्पेन और संयुक्त अरब अमीरात भी हैं।
इन शहरों में होंगी बैठकें

12 से 13 जनवरी के बीच ग्लोबल साउथ मिट होगी जो वर्चुअली रहेगी। 16 से 17 जनवरी को पुणे में पहली इन्फ्रास्ट्रक्चर ग्रुप मीटिंग होगी। 18 से 20 जनवरी के बीच तिरुअंनतपुरम 30 और 31 जनवरी को चंडीगढ़ में  31 जनवरी से 2 फरवरी के बीच चैन्नई में 2 से 4 फरवरी के बीच जोधपुर में  2 और 3 फरवरी को गुवाहाटी में 5 से 10 जनवरी के बीच बैंगलुरु में कई विषयों पर बैठक रखी गई है। इसी तारीख में कच्छ में पहली टूरिज्म वर्किंग ग्रुप की बैठक 13 से 15 फरवरी के बीच इंदौर में पहली कृषि कार्य समूह की बैठक होगी।

Related Articles

Back to top button