ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
मध्यप्रदेश

खंडवा में बाइक सवार को बचाने के चक्कर में अनियंत्रित होकर यात्री बस पलटी, 1 की मौत, कई घायल

खंडवा: मध्य प्रदेश के खंडवा में इंदौर इच्छापुर हाईवे पर बड़ा हादसा हो गया, यहां एक बाइक सवार दंपत्ति को बचाने के चक्कर में बस पलट गई। इस हादसे में बाइक सवार की मौत हो गई। वहीं बस में बैठे 15 से अधिक लोग घायल हो गए।  हादसा सनावद के पास बांगड़दा में हुआ। बस सनावद से कालमुखी जा रही थी। घायलों को तुरंत ही इलाज के लिए सनावद के सरकारी अस्पताल में भर्ती किया गया है

खंडवा में गुरुवार दोपहर बड़ा हादसा हो गया। यहां बाइक सवार दंपती को बचाने के चक्कर में यात्री बस पलट गई। इसमें बाइक सवार की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं 15 लोग घायल हैं। हादसा सनावद-कालमुखी रोड पर हुआ।रजूर गांव का रहने वाला बसंत पिता रणछोर अपनी पत्नी को लेकर बाइक से जा रहा था। इसी दौरान वह बस की चपेट में आ गया। बाइक को रौंदते हुए बस पलट गई। सूचना पर धनगांव व सनावद पुलिस पहुंच गई है। ग्रामीणों की सहायता से यात्रियों का अस्पताल पहुंचाया गया।

बता दें कि बस खरगोन के सनावद से खंडवा के कालमुखी तक चलती है। हादसे का कारण बाइक सवार को बचाने में बस का संतुलन बिगड़ जाना बताया जा रहा है। टीआई विनोद दीक्षित के मुताबिक बस में 35 यात्री सवार थे। घायलों को सनावद के सरकारी अस्पताल  भेजा गया है।

हादसे में ये हुए घायल
इस हादसे में संगीता बाई (35) पति राधेश्याम, सुखलाल (55) पिता सुखराम, कविता (27) पिता गणेश, बसुबाई (50) पति सुखलाल, नेहा (3) पिता नेपाल, सुभद्रा (36) पति भरत यादव, कमलेश (37) पिता यशवंत, सुंदरबाई (50) पति शिवलाल, सोनाबाई (50) पति रामदास और ममता (45) पति बसंत यादव गंभीर रूप से घायल हैं।

Related Articles

Back to top button