ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
मनोरंजन

राखी सावंत और आदिल की मुस्लिम रीति-रिवाज से हुई शादी

बॉलीवुड की ड्रामा क्वीन राखी सावंत किसी न किसी वजह से सुर्खियों में आ ही जाती हैं। राखी सावंत कुछ दिनों पहले मराठी शो बिग बॉस में नजर आई थीं। अब घर से बाहर आने के कुछ दिनों बाद ही राखी सावंत एक बार फिर से अपनी निजी जिंदगी को लेकर चर्चा में हैं। राखी सावंत ने हाल ही में अपने ब्वॉयफ्रेंड आदिल दुर्रानी के साथ कई तस्वीरें और वीडियो शेयर कर ये दावा किया कि दोनों शादी के बंधन में बंध चुके हैं। हालांकि आदिल ने राखी के साथ शादी की खबरों को झूठा बताया। अब एक इंटरव्यू के दौरान राखी सावंत की वकील ने एक्ट्रेस और आदिल की शादी पर मुहर लगाई है और दोनों की शादी को लेकर कई खुलासे किए हैं।

राखी सावंत की वकील फाल्गुनी भ्रमभट्ट ने हाल ही में यूट्यूब चैनल टेली टॉक से बातचीत करते हुए दोनों की शादी को लेकर कई खुलासे किए। राखी सावंत की वकील ने चैनल से बातचीत करते हुए बताया कि राखी सावंत और आदिल की शादी हो चुकी है। उन्होंने बातचीत में ये भी बताया कि दोनों की शादी बीते साल मई 2022 में हुई। राखी सावंत की वकील ने इस बातचीत में ये भी बताया कि दोनों की शादी मुस्लिम रीति-रिवाज से हुई थी। राखी ने खुद भी बातचीत में इस बात को स्वीकार किया था कि उन्होंने कोर्ट मैरिज करने के साथ-साथ निकाह सेरेमनी भी की थी। उन्होंने ये भी बताया कि आदिल की कही कुछ बातों की वजह से ही उन्होंने अपनी और उनकी शादी की बात छुपाई थी।

राखी सावंत द्वारा शेयर की गई इस तस्वीर को देखने के बाद सोशल मीडिया पर फैंस तरह-तरह की प्रतिक्रिया जाहिर कर रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा, ‘जिसका डर था आखिरकार वही हुआ’। दूसरे यूजर ने लिखा, ‘हे भगवान ये आदिल क्यों मना कर रहा है। फिर से इनका कोई गंदा खेल तो नहीं, हे भगवान राखी को बुरे इंसान से बचाकर रखे’। अन्य यूजर ने लिखा, ‘हर लड़का चीट क्यों होता है’। आपको बता दें कि राखी सावंत की ये दूसरी शादी है, इससे पहले उन्होंने रितेश नाम के शख्स से शादी की थी। अपने पति का इंट्रोडक्शन उन्होंने बिग बॉस सीजन 15 में किया था।

 

Related Articles

Back to top button