ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
मध्यप्रदेश

ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट के दूसरे दिन होंगे 9 सेशन

इंदौर । इंदौर में 12 जनवरी को ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट के दूसरे दिन प्रदेश में औद्योगिक निवेश बढ़ाने के लिये 9 सेशन में निवेशकों से चर्चा होगी। इन सत्रों में मध्यप्रदेश की खूबियों के बारे में जानकारी दी जायेगी।

सुबह 11 से दोपहर 12 बजे के बीच मध्यप्रदेश से निर्यात को बढ़ावा देने पर चर्चा होगी। इसके साथ ही अन्य सेशन में सामाजिक बुनियादी ढाँचे के विकास के लिये वित्तीय सहायता एक्सेस मध्यप्रदेश कम्पलीट बिजनेस साल्यूशन विषय पर भी निवेशकों से चर्चा होगी। एक अन्य सेशन में इण्डिया इज़राइल यूएसए और यूएई (12 यू 2) समूह साझा निवेश पर भी चर्चा होगी।

समिट के दूसरे दिन दोपहर 12:15 से 1:15 बजे तक 4 सेशन अलग-अलग कक्षों में होंगे। इन सेशन में प्रमुख रूप से भारत की 5 ट्रिलियन की इकॉनामी में मध्यप्रदेश का योगदान एयरो स्पेस और डिफेंस के क्षेत्र में मध्यप्रदेश में संभावनाएँ भारत में मैन्युफैक्चरिंग को गति देने में मध्यप्रदेश का योगदान और शिक्षा और कौशल विकास पर मध्यप्रदेश में बेहतर निवेश की संभावना विषय पर निवेशकों के बीच चर्चा होगी। दूसरे दिन दोपहर 2 से 3 बजे के बीच विशेष सेशन में मध्यप्रदेश में स्टार्ट-अप के लिये अनुकूल वातावरण पर चर्चा होगी। इन सभी सेशन में विषय-विशेषज्ञ मध्यप्रदेश की निवेश अनुकूल खूबियों के बारे में जानकारी देंगे। ग्लोबल इनवेस्टर समिट का समापन 12 जनवरी को ब्रिलिएंट कन्वेंशन सेंटर में दोपहर 3 बजे से होगा।

Related Articles

Back to top button