ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
मध्यप्रदेश

फ्लैट दिलाने के नाम पर दो भाईया ने असिस्टेंट कमांडर से ठगे 12 लाख, फरियादी की मौत के बाद मामला दर्ज

भोपाल। मिसरोद थाना इलाके मे फ्लैट दिलाने के नाम पर दो शातिरो ने असिस्टेंट कमांडर को 12 लाख का चूना लगा दिया। जालसाज भाईयो ने फ्लैट का अनुंबध कर रकम ले ली ओर बाद मे यह किसी ओर को बेच दिया। फरियादी ने इसकी लिखित शिकायत पुलिस से की थी लेकिन बीते दिनो उनकी मौत हो गई। वहीं पुलिस ने शिकायत की जॉच के बाद आरोपियो के खिलाफ मामला कायम कर लिया है। पुलिस ने बताया कि सुनहरी बाग साउथ टीटी नगर मे रहने वाले 56 वर्षीय एमएल जैन ने लिखित शिकायत करते हुए बताया था कि वो एसएएफ में असिस्टेंट कमांडर थे। साल 2009 के फरवरी माह में उन्होंने आकृति ग्रीन सिटी के डॉयरेक्टर भाईयो हेमंत सोनी और राजीव सोनी से आकृति ग्रीन सिटी सलैया में एक फ्लैट बुक किया था। बातचीत के बाद उनके बीच हुए विक्रय अनुबंध की शर्तो के मुताबिक एमएल जैन ने 12 लाख रूपए उन्हे दे दिए थे। एग्रीमेंट होने के बाद आरोपियों ने अन्य व्यकति से उसी फ्लैट का दोबारा एग्रीमेंट कर 30 लाख रूपए में बेच दिया। इसकी जानकारी लगने पर फरियादी ने उन दोनो से संपर्क कर अपनी रकम वापस देने को कहा। आरोपी पहले तो टालमटोल करते रहे ओर बाद मे पैसा लौटाने से इंकार कर दिया। करीब दो सप्ताह पहले फरियादी की मौत हो गई। पुलिस ने शिकायती आवेदन की जांच के बाद आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला कायम किया है।

 

Related Articles

Back to top button