ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
उत्तरप्रदेश

एसपी ने लिया सुरक्षा व्यवस्था का जायजा..बोले-समस्याओं का समाधान करें अधिकारी, आपस में सौहार्द बनाये रखने की अपील

सिद्धार्थनगर एसपी अमित कुमार आनन्द ने थाना डुमरियागंज पर सर्किल के थानों के अपराध की समीक्षा की। साथ ही प्रभारी निरीक्षक, थानाध्यक्ष और विवेचक को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

एसपी ने विगत 5 वर्षों में संपत्ति संबंधी अपराधों में नामजद अभियुक्तों के विरुद्ध ऑपरेशन प्रहार के तहत की गई कार्रवाई की जानकारी ली। गुमशुदा/लापता व बरामदगी की जानकारी ली। इसके बाद एसपी ने शहर व ग्रामीण इलाकों में पैदल गश्त कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।

सिद्धार्थनगर एसपी ने पैदल गश्त कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।

शांति-व्यवस्था बनाये रखने की अपील

एसपी ने लोगों से कानून एवं शांति-व्यवस्था बनाये रखने के लिए अपील की। इस दौरान एसपी ने दुकानदारों, व्यापारी बंधुओं एवं क्षेत्रीय नागरिकों से मुलाकात कर वार्ता की। लोगों की समस्याओं को सुनकर निस्तारण के लिए संबंधित को निर्देशित किया। साथ ही पुलिस-प्रशासन का सहयोग करने की अपील की। इस दौरान राणा महेन्द्र प्रताप सिंह, क्षेत्राधिकारी डुमरियागंज, प्रभारी निरीक्षक थाना डुमरियागंज देवनंदन उपाध्याय सहित अन्य अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।

रिपोर्ट – राधेश्याम यादव 

Related Articles

Back to top button