ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
उत्तरप्रदेश

गुमटी को रौंदते हुए नहर में गिरा डंपर, पांच लोगों की मौत

रायबरेली : उत्तर प्रदेश के रायबरेली जिले में बुधवार की सुबह बड़ा सड़क हादसा हुआ। हादसे में पांच लोगों की मौत हो गई। जबकि कई लोग घायल हुए हैं। मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। साथ ही घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।जानकारी के अनुसार, रायबरेली के गुरबक्श गंज थाना इलाके में बुधवार सुबह घने कोहरे की वजह से बेकाबू डंपर खगियाखेड़ा गांव के पास बैठे लोगों को रौंदते हुए नहर में गिर गया। दर्दनाक हादसे में पांच लोगों की मौत हो गई।

अब तक तीन लोगों के शव मिल गए हैं।शुरुआती जानकारी में बताया जा रहा है यह लोग गुमटी के पास बैठकर चाय पी रहे थे। इसी दौरान बांदा-बहराइच राजमार्ग पर बछरावां से लालगंज की तरफ जा रहे डंपर ने लोगों को रौंद दिया। इसके बाद पुलिया को तोड़ते हुए नहर में पहुंच गया। मृतकों में सभी लोग खगियाखेड़ा गांव के रहने वाले हैं। हादसे के बाद मौके पर भीड़ लग गई।

मृतकों में ललई (65) पुत्र बद्री, लल्लू (50) पुत्र सत्यनारायण, और रविंद्र (35) पुत्र छेदीलाल, गुटकू (50) पुत्र राम आसरे और शिव मोहन (45) पुत्र महादेव हैं। इसके अलावा अशोक बाजपेई, रामप्रकाश, दीपेंद्र और संतोष गंभीर रूप से घायल हैं। इनको सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जदुआ टप्पा में भर्ती कराया गया, यहां से घायलों को जिला अस्पताल भेजा गया है। दो लोगों की हालत बहुत गंभीर बनी है।

Related Articles

Back to top button