ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
मध्यप्रदेश

 संक्रांति से कड़ाके की ठंड का एक दौर और

भोपाल। मध्यप्रदेश में नौगांव पचमढ़ी से भी ठंडा रहा। सोमवार रात नौगांव (छतरपुर) में न्यूनतम पारा 2.5 डिग्री रिकॉर्ड हुआ। पचमढ़ी में ये 4 डिग्री रहा। दिन और रात के तापमान में मामूली बढ़त जरूर हुई है लेकिन ठिठुरन अब भी जारी है। रातें सर्द हैं। प्रदेश के 4 शहरों को छोड़ बाकी 48 शहरों में रात का तापमान 10 डिग्री से भी नीचे रहा। इंदौर भोपाल जबलपुर और ग्वालियर में भी तापमान 10 से नीचे चल रहा है।

मध्यप्रदेश में मकर संक्रांति से कड़ाके की ठंड का एक और दौर आएगा। मौसम विभाग के मुताबिक अगले 24 घंटे में उत्तर भारत में एक और वेस्टर्न डिस्टरबेंस पहुंच रहा है। यह स्ट्रॉन्ग है। इसके कारण दिल्ली एनसीआर पंजाब हरियाणा में बारिश हो सकती है। इससे उत्तर भारत के राज्यों में तेज ठंड पडऩे और पहाड़ों पर बर्फबारी होने के आसार हैं। इसका असर भोपाल समेत मध्यप्रदेश के कई शहरों में 14 जनवरी को दिखने लगेगा। दिन में कोहरा रहने और रात में कड़ाके की ठंड पडऩे की संभावना है।

प्रदेश का ग्वालियर-चंबल अंचल कड़ाके की ठंड की जकडऩ में है। कोहरे के कारण ट्रेनें 23 घंटे तक की देरी से आ रही हैं। कोहरे के कारण नर्मदापुरम में श्रद्धालुओं से भरी बस खड़े ट्रक से टकरा गई। हादसे में 1 श्रद्धालु की मौत हो गई। शीतलहर के कारण प्याज की क्वालिटी पर असर पड़ा तो खंडवा में व्यापारियों ने प्याज के रेट घटा दिए। इस हफ्ते प्याज के रेट 4 रु. तक कम हो गए। बुंदेलखंड और बघेलखंड में भी जमा देने वाली ठंड पड़ रही। नौगांव (छतरपुर) में रात का पारा 0 से 1 डिग्री के बीच है। अगले तीन दिन तक इन इलाकों में इसी तरह ठंड पडऩे की संभावना है। अभी रात का तापमान पश्चिमी विक्षोभ के असर से लगातार बढ़ रहा है। सुबह घना कोहरा भी छा रहा है। धूप खिलने की वजह से अभी कोल्ड-डे से कुछ राहत जरूर है लेकिन संक्रांति से यह ठंड फिर जोर पकड़ेगी।

Related Articles

Back to top button