ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
उत्तरप्रदेश

एसबीआई एटीएम को गैस-कटर से काटकर उठा ले गए चोर…जांच पड़ताल में जुटी पुलिस व फारेंसिक, एटीएम में लगे सीसीटीवी कैमरे को चोरों ने किया डिस्कनेक्ट

बस्ती जिले के कप्तानगंज कस्बे के सर्विस रोड पर लगा एसबीआई के एटीएम को मंगलवार सुबह चोरों ने गैस कटर से काटकर एटीएम मशीन उठा ले गए। घटना की सूचना पर पहुंची कप्तानगंज पुलिस व फॉरेंसिक टीम जांच पड़ताल में जुड़ गई।

कस्बे में स्थित एसबीआई के एटीएम मशीन को चोरों ने गैस कटर से काटकर उसे रखे रुपए व कुछ अन्य उपकरण उठा ले गए । एटीएम में लगे सीसीटीवी कैमरे के कनेक्शन को चोरों ने पहले डिस्कनेक्ट कर दिया। तथा एटीएम के बगल में स्थित एक दुकान पर लगे कैमरे पर चोरों ने काले रंग की स्प्रे मार दी। जिससे घटनाक्रम सीसीटीवी में रिकॉर्ड नहीं हो सके और एटीएम को काट कर उसमे रखे रुपए उठा ले गए। प्रभारी निरीक्षक कप्तानगंज सत्येंद्र कुंवर ने बताया कि सुबह साढ़े 5:30 बजे मुंबई स्थित बैंक कार्यालय से सूचना मिली की कप्तानगंज कस्बे के एक एटीएम से आपात स्थिति का अलार्म बजने की सूचना मिली।

चोरी से थोड़ी देर पहले ही पुलिस पेट्रोलिंग करके गई थी

कप्तानगंज पुलिस कस्बे में लगे सभी एटीएमव बैंकों का निरीक्षण जांच पड़ताल किया। लेकिन इस दौरान पुलिस को सब कुछ ठीक-ठाक मिला। इसके बाद पुलिस वापस चली गई। पुलिस के जाते ही कुछ देर बाद कप्तानगंज कस्बे के सर्विस रोड पर लगे एसबीआई के एटीएम को चोरों ने एटीएम सटर बंद कर अंदर लगे एटीएम मशीन को गैस कटर से काटकर अंदर रखी नगदी रुपए उठा ले गए।

मौके पर पहुंची पुलिस और फारेंसिक टीम जांच पड़ताल में जुटी

घटना की सूचना पर फारेंसिक टीम व क्षेत्राधिकारी अपर पुलिस अधीक्षक बस्ती सहित क्राइम ब्रांच की टीम मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल में जुट गई है। फिलहाल अभी तक एटीएम से चोरी हुई रकम की जानकारी नहीं हो पाई। लेकिन सवाल यह है कि जब कप्तानगंज पुलिस को घटना की सूचना पहले मिल गई थी तो पुलिस अगर एलाइट हो गई होती तो शायद यह घटना ना घटी होती।

Related Articles

Back to top button