ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
उत्तरप्रदेश

मुंबई के बाद अब चेन्नई के औद्योगिक घरानों को यूपी में निवेश के लिए आमंत्रित करेगी टीम योगी

उत्तर प्रदेश को उत्तम प्रदेश बनाने के लिए उद्यमियों को निवेश के लिए आमंत्रित करने व प्रदेश को वन ट्रिलियन डॉलर की इकोनॉमी बनाने के लिए प्रतिबद्ध सीएम योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) के मंत्रियों और वरिष्ठ अधिकारियों का समूह चेन्नई पहुंच गया, जहां वह प्रदेश में बड़े पैमाने पर निवेश लाने के लिए उद्योगपतियों को प्रदेश में निवेश की संभावनाओं और अवसरों के बारे में अवगत कराएंगे।

उल्लेखनीय है कि विदेशों में टीम योगी के सफल रोड शो के बाद 5 जनवरी से देश के 9 बड़े महानगरों में रोड शो की शुरुआत हो चुकी है। इससे पहले दिसंबर में सीएम योगी के मार्गदर्शन में 16 देशों के 21 शहरों में गए मंत्रियों व वरिष्ठ अधिकारियों के 8 प्रतिनिधिमंडलों ने 7.12 लाख करोड़ रुपये के निवेश प्रस्ताव प्राप्त किए थे। इसी क्रम में देश के 9 बड़े शहरों में रोड शो का आयोजन किया जा रहा है।

रोड शो के पहले और बाद में भी जारी रहेगा बैठकों का दौर

सीएम योगी की टीम चेन्नई में शामिल कैबिनेट मंत्री सुरेश खन्ना, स्वतंत्र प्रभार मंत्री नितिन अग्रवाल, राज्य मंत्री असीम अरुण, मंत्री नरेंद्र कश्यप एवं वरिष्ठ अधिकारी उत्तर प्रदेश डिफेंस इंडस्ट्रियल कॉरिडोर के चीफ नोडल आरकेएस भदौरिया, एसीएस एमएसएमई अमित मोहन प्रसाद, यूपीपीसीएल के चेयरमैन एम देवराज, आईआईडीडी के प्रमुख सचिव अनिल सागर, एक्साइज कमिश्नर सैंथिल पांडियन, सीएम योगी के सलाहकार केवी राजू चेन्नई के दो दर्जन से अधिक उद्योगपतियों के साथ वन टू वन मुलाकात करेंगे। यह मुलाकात बिजनेस टू गवर्नमेंट (बीटूजी) के आधार पर होगी। यह मुलाकात रविवार से मंगलवार को विभिन्न चरणों में होगी। इसकी शुरुआत रविवार को डिनर से होगी, जो मंगलवार को ब्रेक फास्ट से समाप्त होगी। इस बीच रोड शो के दौरान करीब डेढ़ सौ से अधिक उद्योगपतियों से भी मुलाकात होगी, जिसमें मंत्री और वरिष्ठ अधिकारी इन उद्योगपतियों को प्रदेश में निवेश के अवसरों की जानकारी देंगे और उन्हें निवेश के लिए प्रोत्साहित करेंगे।

बीटूजी मीटिंग्स में 25 और रोड शो में शामिल होंगे डेढ़ सौ से अधिक उद्योगपति

टीम चेन्नई के मंत्री और अधिकारियों के शेड्यूल के अनुसार डिनर पर हटसन एग्रो प्राेडेक्ट्स के मैनेजिंग डायरेक्टर आरजी चंद्रमोगन, पोंप्योर कैमिकल्स के सीएमडी एम पोन्यूस्वामी, टफी लिमि. के ग्रुप प्रेसिडेंट टीआर केसवन से निवेश को लेकर चर्चा होगी। वहीं ब्रेक फास्ट पर वॉटर वर्ल्ड के सीईओ अनिल अकबर, मुरुगपा ग्रुप के वाइस चेयरमैन एमएम मुरुगपा मुलाकात करेंगे। इसके बाद बीटूजी मीटिंग्स में टेंथ प्लानेट टेक्नोलॉजिस प्राइवेट लिमि. के सीईओ कुमरान मनी, ट्रीवीट्रोन के वाइस चेयरमैन ए गणेशन, इंदिरा प्रोजेक्ट्स के सीएमडी भूपेश नागराजन, कोलियर्स के जीएम इंडस्ट्रियल एंड लॉजिस्टिक सर्विसेज कार्तिक राजन, प्रवीण ग्रुप के सीएमडी मो. फजल, सीटेक्स पेट्रोकैमिकल्स के ईडी गोथमन, सवेथा यूनिवर्सिटी के वीसी प्रो. चंद्रम शिवाजी, फरीदा ग्रुप के चेयरमैन फारिक अहमद, नवविन एनर्जी के एमडी नंदकुमार, माइक्रोचेम प्रोडेक्ट्स इंडिया प्राइवेट लिमि. के डायरेक्टर नितिन श्रॉफ, थ्रीरूमालिया कैमिकल्स के सीएमडी आर पार्थसारथी, कांटेक्ट सिविल एड सॉल्यूशंस प्राइवेट लिमि. के डायरेक्टर एन गीथा, लुक्स टीवीएस सीएमडी टीके बालाजी, केएलएम एक्सपोट्र्स प्रोपराइटर जी मुरलीधरन, मनीषा सॉफ्ट साल्यूशंस प्राइवे लिमि. के इंडिया ऑपरेशन के हेड बी संतोष कुमार, मिक्लीन इंडिया और टमो हाऊस के सीईओ राजन विजय कुमार मुलाकात करेंगे।

चेन्नई से रवाना होने से पहले ब्रेकफास्ट पर भी हाेगी चर्चा

चेन्नई से रवाना होने से पहले मंत्रियों का समूह मंगलवार को ब्रेकफास्ट पर कुछ उद्यमियों से प्रदेश में प्रोजेक्ट लगाने पर चर्चा करेगा। इस चर्चा में चेन्नई के एमआरएफ लि. के वीसी एंड एमडी अरुण मैमेन और वीआईटी यूनिवर्सिटी के वेलोर के फाउंडर एंड चांसलर जी विश्वनाथन मौजूद रहेंगे। इससे पहले सोमवार को रोड शो में चेन्नई के करीब डेढ़ सौ से अधिक उद्यमी मौजूद रहेंगे।

Related Articles

Back to top button