ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
उत्तरप्रदेश

सोलन मोड़ पर ओवरलोड वाहन से कोयला गिरने से युवक हुआ घायल

सोमवार दोपहर मोरवा थाना क्षेत्र के गोरबी चौकी अंतर्गत सोलन मोड़ पर कोयला लदे ओवरलोड ट्रेलर से कोयला गिरने के कारण एक युवक घायल हो गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार वहां सड़क काफी जर्जर स्थिति में है। ट्रेलर चालक ने गड्ढे को बचाते हुए ट्रेलर मोड़ा जिस कारण उसे कोयला गिरा और युवक घायल हो गया। घटना के बाद घायल युवक राजू बसोर के परिजनों ने हंगामा शुरू करते हुए जाम लगा दिया। गोरबी बरगवां मुख्य मार्ग पर लगाए गए जाम से सैकड़ों वाहन रास्ते में फस गए और यह मार्ग पूरी तरह ठप हो गया। इधर घटना की जानकारी मिलने पर गोरबी चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक शीतला यादव सदल बल घटनास्थल पर पहुँच लोगों को समझाएं देने में जुटी रही। मगर जाम लगाकर प्रदर्शन करने में महिलाएं सबसे आगे रह रही थी। करीब 2 घंटे बाद में भी जब जाम न खुल सका तो हादसे की जानकारी मिलते ही एसडीओपी राजीव पाठक भी पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंच गए। घायल पीड़ित को इलाज के साथ ओवरलोड वाहनों पर लगातार जांच की बात कहकर किसी तरह प्रदर्शनकारियों को शांत कराया गया। जिसके बाद कहीं जाकर जाम खुल सका।

Related Articles

Back to top button