ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
मध्यप्रदेश

चर्च में आग लगाने का प्रयास, दरवाजा जला मिला, क्रिश्चियन समुदाय भड़का

 इटारसी। राष्ट्रीय राजमार्ग 46 पर खेड़ा के पास मौजूद ईसीआई चर्च में रविवार रात अज्ञात लोगों ने आग लगाने का प्रयास किया। इस घटना की सूचना रात में चर्च के आसपास रहने वाले लोगों ने पुलिस को दी। सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची, इसके बाद मामले की जांच की जा रही है। अपने धार्मिक स्थल को जलाने का प्रयास करने के मामले में क्रिश्चियन समुदाय में भारी नाराजगी है। समाज के लोगों ने चर्च के पादरी के साथ थाने जाकर मामले में कार्रवाई एवं दोषियों पर कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है। ईसीआई चर्च के पादरी विलियम मसीह ने बताया कि रात में चर्च में कोई नहीं रहता है, चर्च बंद रहता है। रविवार दिन में यहां सामूहिक प्रार्थना का कार्यक्रम होता है। रविवार रात अज्ञात लोगों ने चर्च के दरवाजे पर आग लगाने की कोशिश की है, पड़ोस के लोगों की सूचना पर वे मौके पर पहुंचे थे। इस घटना के बाद क्रिश्चियन समुदाय में भारी रोष है। सोमवार को यूथ क्रिश्चियन नर्मदापुरम के अध्यक्ष जीजी जोसफ, जयराज सिंग, क्रिश्चियन एसोसिएशन के अध्यक्ष आरएल कोरी एवं मसीह समाज के लोगों ने पुलिस से इस मामले में कार्रवाई की मांग की है। बताया गया है कि चर्च में रखे पवित्र ग्रंथ भी जले हैं, इसकी फोटो इंटरनेट मीडिया पर वायरल हुई है, हालांकि इसकी पुष्टि नहीं हुई है। हर रविवार चर्च के आसपास रहने वाले मसीही समाज के सदस्य यहां प्रार्थना के लिए एकत्र होते हैं, रात में चर्च बंद कर दिया जाता है। इटारसी पुलिस ने जल्द ही इस मामले में कड़ी कार्रवाई करते हुए दोषियों पर कार्रवाई का आश्वासन दिया है। एसडीओपी महेन्द्र सिंह चौहान ने कहा कि पूरे मामले की जांच की जा रही है। समाज के गणमान्य नागरिकों से शांति बनाए रखने की अपील की है, जल्द ही पुलिस इस घटना के बारे में जांच शुरू करेगी, मौके पर पड़ताल की जाएगी, प्रथम द्ष्टया लग रहा है कि जानबूझकर आग लगाने की कोशिश की गई है, हालांकि जांच के बाद ही सही बात सामने आएगी।

Related Articles

Back to top button