ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
मध्यप्रदेश

खंडवा में 100 किमी प्रति घंटे की स्पीड से दौड़ी ट्रेन, इसी महीने शुरू होगी मेमू ट्रेन

खंडवा  ।  खंडवा केबिन से रेलवे स्टेशन तक साढ़े पांच किलोमीटर में बिछाई गई ब्राडगेज लाइन का निरीक्षण करने रेल सुरक्षा आयुक्त आरएल शर्मा व उनकी टीम पहुंची। निरीक्षण के बाद दोपहर दो बजे खंडवा केबिन से स्टेशन तक साढ़े पांच किलो मीटर के ट्रैक पर 100 किमी प्रति घंटे की गति से भुसावल डीआरएम बैठे। स्टेशन पहुंचने पर शहरवासियों ने ट्रेन का स्वागत किया। आयुक्त शर्मा ने काम कुछ कमियों के पूरा होने पर एक सप्ताह में ओके रिपोर्ट देने की बात कही। रतलाम मंडल व भुसावल मंडल अधिकारियों ने जनवरी तक खंडवा-सनावद ट्रेन की सौगात मिलने की संभावना बताई।सुबह रेलवे स्टेशन पर निरीक्षण से पहले पूजन किया गया। इस दौरान वेस्टर्न रेलवे के रेल सुरक्षा आयुक्त आरएल शर्मा, भुसावल मंडल के डीआरएम एसएस केड़िया व रतलाम मंडल के डीआरएम रजनीश कुमार भी मौजूद रहे। पूजन के बाद ट्रैक पर खड़ी सात ट्रालियों में अधिकारी रवाना हुए। स्टेशन से थोड़ी ही दूरी पर ट्रैक के पास पुरानी मीटर गेज लाइन के सिग्नल के कुछ पिलर दिखने पर इन्हें हटवाने के निर्देश दिए। इसके बाद टीम चिड़िया मैदान रेलवे क्रासिंग पर पहुंची। यहां पर रेलवे गेट में पाइंट नहीं लगे होने पर नाराजगी जताई। जब गार्ड व सीनियर इंजीनियर से क्रासिंग पर अतिरिक्त ट्रैक के बीच लगी पटरी का गेप पूछा गया तो वह इसे नहीं बता सके।

एक अन्य अधिकारी ने गलत उत्तर दिया जिस पर आयुक्त शर्मा ने खुद ही उसे सही गेप की जानकारी दी। इसके बाद टीम रामेश्वर अंडर पास पहुंची। यहां पर पुलिया के नीचे पहुंचने पर दो भाग के बीच अधिक गेप व एक स्थान पर बाद में प्लास्टर किया गया प्लास्टर नजर आया। जिस पर रेल सुरक्षा आयुक्त ने उसकी पहले की स्थिति की फोटो मांगी। फोटो नहीं होने पर अधिकारियों को फटकार लगाई। उन्होंने कहा काम ऐसा करें जो 100 साल तक बना रहे ऐसा काम न करें जो दस वर्ष ही चले। पुलिया की जांच के रिकार्ड देखे। इसमें जांच करने वाले इंजीनियर के साइन नहीं मिले। जब अधिकारी से सवाल किया कि आपने किस तारीख को निरीक्षण किया तो वह जवाब नहीं दे सके। इस संबंध में जल्द रिपोर्ट देने के निर्देश दिए। उन्होंने लाल चौकी रेलवे क्रासिंग का भी निरीक्षण किया।

Related Articles

Back to top button