ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
मध्यप्रदेश

मुख्यमंत्री चौहान ने किया पौध-रोपण

भोपाल : मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के साथ सीपीएचडी हेल्थ केयर फाउंडेशन और राम सेना समाजसेवी संस्था के सदस्यों ने वाटर विज़न पार्क में खिरनी, गूलर और पिथोरिया के पौधे लगाए। जरूरतमंद लोगों को स्वास्थ्य सुविधा और सेवा उपलब्ध कराने तथा गायों के वैक्सीनेशन को समर्पित फाउंडेशन के सदस्यों ने मुख्यमंत्री चौहान को गीत “किसी की मुस्कुरहाटों पे हो निसार-किसी का दर्द मिल सके तो ले उधार” की पंक्तियाँ समूह में गाकर समर्पित की। फाउंडेशन महिला सशक्तिकरण और बच्चों के कल्याण के लिए भी कार्य कर रही है। फाउंडेशन की दिव्या इंदिरा चटर्जी, लवाण्या गोस्वामी, अर्पिता पांडे, अनुष्का, माधवी यादव, साम्या खान तथा निहाल जावनधिया, मोहम्मद वारिस रजा, अनिकेत लोवंशी, शैलेन्द्र शर्मा, दीपक करोसिया, अनीस खान, सुशील पांडेय, योगेश मिश्रा, ऋषभ, अभिषेक अरोलिया, मनीष, अभिषेक उपाध्याय तथा अभिषेक मकवाने ने पौध-रोपण किया।

मुख्यमंत्री चौहान के साथ राम सेना समाजसेवी संस्था के शुभम शिव चौरसिया ने अपने जन्म-दिवस के अवसर पर पौधा लगाया। संस्था गरीबों को नि:शुल्क भोजन कराने, गो-सेवा तथा पौध-रोपण के क्षेत्र में सक्रिय है। संस्था के अजय नवेरिया और मयंक भी पौध-रोपण में शामिल हुए।

Related Articles

Back to top button