ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
उत्तरप्रदेश

अभद्र टिप्पणी करने के आरोप में सपा का ट्विटर एडमिन गिरफ्तार, पुलिस मुख्यालय पहुंचे अखिलेश यादव

लखनऊ : समाजवादी पार्टी के ट्विटर एडमिन मनीष जगन अग्रवाल को लखनऊ पुलिस ने शनिवार को गिरफ्तार कर लिया है। उन पर ट्विटर के जरिए अभद्र टिप्पणी करने का आरोप है गिरफ्तारी के विरोध में सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव पुलिस मुख्यालय पहुंच गए हैं। इसकी जानकारी होते ही बड़ी संख्या में सपा नेता भी मुख्यालय पहुंचे और भाजपा व योगी सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। मनीष जगन अग्रवाल के खिलाफ हजरतगंज थाने में तीन मुकदमे दर्ज किए गए हैं।

उनकी गिरफ्तारी को लेकर सपा ने आक्रोश जताया है और मांग की है कि जल्द से जल्द रिहा करें। इस बीच सपा कार्यकर्ताओं ने धरना-प्रदर्शन और नारेबाजी शुरू कर दी।

अखिलेश यादव पुलिस मुख्यालय के बाद जिला जेल पहुंच गए हैं। सपा कार्यकर्ता सड़कों पर उतर आए हैं। उनकी पुलिस से झड़प हो गई। उन्हें तितर-बितर करने के लिए पुलिस को हल्का लाठीचार्ज करना पड़ा है।लखनऊ पुलिस द्वारा सपा कार्यकर्ता की गिरफ्तारी निंदनीय एवं शर्मनाक है।

Related Articles

Back to top button