ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
देश

पढ़ाई पर भी शीतलहर का असर, दिल्ली में सभी स्कूल 15 जनवरी तक बंद

देश में शीतलहर का प्रकोप जारी है। दिल्ली-एनसीआर समेत उत्तर भारत में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। रेल, बस से लेकर हवाई सेवाओं पर भी कोहरे और ठंड का असर पड़ रहा है। इस बीच दिल्ली सरकार शीतलहर को देखते हुए ने 15 जनवरी तक सभी स्कूलों को बंद करने का निर्णय लिया है। दिल्ली शिक्षा निदेशालय के आदेशानुसार, दिल्ली में चल रही शीतलहर के मद्देनजर दिल्ली के सभी निजी स्कूलों को 15 जनवरी 2023 तक बंद रहने की सलाह दी जाती है।

दिल्ली में रविवार सुबह भीषण शीतलहर का प्रकोप रहा। शहर के प्रमुख मौसम केंद्र सफदरजंग वेधशाला में न्यूनतम तापमान 1.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो पिछले दो साल में राष्ट्रीय राजधानी में जनवरी के महीने में दर्ज सबसे कम तापमान है। दिल्ली सहित उत्तर-पश्चिमी भारत में बर्फ से ढके पहाड़ों से आने वाली ठंडी हवाओं के चलते लोधी रोड, आयानगर, रिज और जाफरपुर के मौसम केंद्रों में न्यूनतम तापमान क्रमशः 2.8 डिग्री सेल्सियस, 2.6 डिग्री सेल्सियस, 2.2 डिग्री सेल्सियस और 2.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

Related Articles

Back to top button