ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
मध्यप्रदेश

बुजुर्ग महिला को डायल हंड्रेड में घसीटकर ले जाते आरक्षक, वीडियो वायरल होने के बाद भी नहीं जागी पुलिस

मुरैना: शनिवार दोपहर पुलिस का अमानवीय चेहरा देखकर देखने वालों की रूह कांप गई। डायल हंड्रेड (dial hundred morena) में आए पुलिसकर्मी वृद्ध महिला को घसीटते हुए गाड़ी में डालकर ले गए। लेकिन खाकी के सामने कोई भी उसे बचाने की हिम्मत नहीं दिखा पाया। इस घटना का वीडियो अब सोशल मीडिया (social media) पर तेजी से वायरल हो रहा है। लंबे समय से देखने में आ रहा है कि मुरैना पुलिस (morena police) निरंकुश होती जा रहे ही और अधिकारी उन्हें नियंत्रित नहीं कर पा रहे है। जिससे पुलिस की छवि (image of morena police) सुधरने की वजह बिगड़ रही है। ऐसे ही चलता रहा तो अपराधियों और पुलिस में कोई फर्क नहीं रह जाएगा।

बुजुर्ग महिला को घसीटे हुए ले जाती पुलिस 

पीड़ित (Victim) साहब सिंह ने बताया कि वह बरी का पुरा गांव में रहते हैं और किसी मामले में पकड़ने के लिए कुछ पुलिसकर्मी हंड्रेड डायल गाड़ी से उसके घर पहुंचे, जब वह खाना खा रहा था। पुलिसकर्मियों (policemen) ने उसे ले जाने की बात कही तो साहब सिंह बोला,- मैं अभी खाना खाकर थोड़ी देर में आ जाऊंगा। लेकिन वह नहीं माने और साहब सिंह के साथ मारपीट करने लगे, साहब सिंह को बचाने उसकी मां और पत्नी आई तो पुलिस आरक्षकों (police constable) ने वृद्ध मां और उसकी पत्नी से गंदी गालियां देते हुए मारपीट की। जब इतने से मन नहीं भरा तो वृद्ध को घर से घसीटते हुए ले जाने लगे।

मुरैना पुलिस पर उठे सवाल 

साहब सिंह पीछे बचाने के लिए दौड़ा लेकिन पुलिसकर्मियों को जरा भी दया नहीं आई। मां को गाड़ी में साथ ले गए। वहीं 100 डायल गाड़ी के दूसरे गेट पर उसकी पत्नी को आरक्षक ने भगाया दिया। जिसका वीडियो अब तेजी से वायरल हो रहा है। घटना को लेकर अभी तक पुलिस अधिकारियों का कोई भी बयान सामने नहीं आया है। जिसके चलते लोगों के मन में मुरैना पुलिस की कार्यशैाली को लेकर अब कई सवाल खड़े हो रहे हैं।

Related Articles

Back to top button