ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
मनोरंजन

शनिवार का वार में सलमान खान ने बताया शालीन-टीना के रिश्ते को ‘फेक’

‘Bigg Boss’ एक ऐसा रियलिटी शो है, जिसमें कई रिश्ते बने हैं चाहे फिर वह दोस्ती का रिश्ता हो या फिर प्यार का। हालांकि ‘बिग बॉस 16’ में शुरुआत से ही शालीन भनोट और टीना दत्ता के रिश्ते को फेक बताया जाता रहा है। कंटेस्टेंट के साथ ही दर्शक भी उनके रिश्तो को फेक कहते नजर आते हैं और अब शो को होस्ट सलमान खान ने भी दोनों के रिश्ते पर कई सवाल उठाए। यहां तक कि वह टीना दत्ता पर बुरी तरह भड़कते हुए दिखाई दिए।

‘Bigg Boss 16’ में हर शुक्रवार और शनिवार को वीकेंड का वार रखा जाता है, इस बार के शनिवार का वार के एपिसोड में सलमान खान टीना दत्ता को बुरी तरह फटकार लगाने वाले हैं। दरअसल हाल ही में नए साल के जश्न के दौरान डांस करते समय टीना और शालीन के बीच काफी नजदीकियां देखने को मिली और एपिसोड में देखने में आया था कि कुछ ही देर पहले दोनों एक दूसरे से नाराज थे। इसके अलावा शालीन-टीना हमेशा इस रिश्ते से इंकार करते रहे हैं, अब इसी को लेकर सलमान टीना से सवाल, जवाब करते दिखेंगे। वहीं शालीन टीना दत्ता का पक्ष लेते दिखे।

सलमान खान टीना दत्ता से कहते हैं , “टीना, तुम कौन सा खेल खेल रही हो और किसके साथ?” जिसके बाद टीना कहती हैं कि “सर मैं ढोंग नहीं कर रही हूं। मैं प्यार में नहीं हूं।” इसके बाद सलमान का पारा काफी हाई दिखाई दिया और वह कहते हैं झगड़ा हो गया और फिर म्यूजिक बजता है और डांस चल रहा है। शालीन के अलावा बाकी और कोई नहीं थे डांस करने के लायक, शालीन के अलावा। वहीं शालीन कहते हैं कि उसके साथ इतने हार्ड मत होइए। इसके अलावा हालिया झगड़े को लेकर अर्चना और एमसी स्टैन भी सलमान की रडार पर आने वाले हैं।

 

Related Articles

Back to top button