ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
मध्यप्रदेश

इंदौर में आज से प्रवासी भारतीय सम्मेलन की शुरुआत, मंत्री अनुराग बोले- सराफा जरूर जाना, CM बोले- 56 दुकान भी जाना

इंदौर: मध्यप्रदेश के इंदौर में तीन दिन चलने वाला प्रवासी भारतीय सम्मेलन शुरू हो चुका है। कार्यक्रम की शुरआत में केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने संबोधित करते हुए प्रवासी भारतियों से कहा कि आप इंदौर आए हैं तो महाकाल लोक जाइएगा, और हां, एक बात जरूर कीजिएगा, कि समय निकालकर सराफा बाजार में जरूर जाना। एक बार जाएंगे तो बार-बार जाने का मन करेगा।

प्रवासियों से बोले शिवराज- 56 दुकान जरूर जाना…
केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर के बाद सीएम शिवराज ने प्रवासियों को संबोधित किया। उन्होंने NRI से पूछा कि आप सब कैसे हैं, पहला दिन कैसे गुजरा। इंदौर ने सिर्फ पलक पावड़े नहीं बिछाएं, यहां तो होड़ लगी थी कि आपको अपने घर रुकवाएं। शिवराज ने अ नुराग ठाकुर की बात पर कहा कि उन्होंने तो सराफा की बात कही है, मैं तो कहता हूं कि आप सभी छप्पन दुकान भी जाइएगा। वहीं मौके पर मौजूद विदेश मंत्री जयशंकर ने भी कहा, मैं 56 दुकान गया था लेकिन सराफा नहीं जा पाया।

क्या कहा विदेश मंत्री एस जयशंकर ने …
जयशंकर ने अपने संबोधन में कहा कि PM मोदी कहते हैं हमारा तो खून का रिश्ता है, पासपोर्ट का नहीं। आप जब एयरपोर्ट से आए होंगे तो आपने इंफ्रास्ट्रक्चर देखा होगा, कि किस तरह से विकास हो रहा है। इंदौर में जो इन्फ्रास्ट्रक्चर देख रहे हैं वो PM मोदी के गति शक्ति मिशन का ही परिणाम है। भारत के युवा दुनिया से हमें जोड़ने में बड़ी भूमिका निभा रहा हैं। ये आपसी रिश्तों का ही असर है, कि 34 मिलीयन भारतीय आज विदेशों में हैं।

Related Articles

Back to top button