ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
देश

 वंदे भारत एक्सप्रेस पथराव केस में बिहार पुलिस ने तीन नाबालिगों को पकड़ा

नई दिल्ली। वंदे भारत एक्सप्रेस पथराव केस में बिहार पुलिस ने तीन नाबालिगों को पकड़ा है। पश्चिम बंगाल के हावड़ा से न्यू जलपाईगुड़ी के बीच हाल में शुरू की गई वंदेभारत एक्सप्रेस ट्रेन पर पत्थरबाजी करने के आरोप में पुलिस ने बृहस्पतिवार को किशनगंज से तीन नाबालिग लड़कों को पकड़ा। किशनगंज पुलिस द्वारा जारी बयान में कहा गया कि कुछ दिन पहले हुई घटना के मामले में बृहस्पतिवार सुबह ही प्राथमिकी दर्ज की गई थी। पुलिस ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर वीडियो फुटेज की जांच की गई। मामले में पोटिया पुलिस थाना क्षेत्र के निमलगांव के रहने वाले चार लड़कों की पहचान की गई जिनकी उम्र करीब 14 साल है। इनमें से तीन को पकड़कर किशोर न्याय बोर्ड के समक्ष पेश किया गया और चौथे की तलाश की जा रही है।

Related Articles

Back to top button