ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
उत्तरप्रदेश

हनीमून मनाने उत्तराखंड गए पति की पत्नी प्रेमी के साथ हुई फरार  

अलीगढ़। यूपी के अलीगढ़ जिले में हनीमून मनाने उत्तराखंड गए पति के उस समय होश उड़ गए जब उसकी पत्नी अपने प्रेमी के साथ फरार हो गई। पत्नी ने भागने से पहले पति को नशीली चीज सुंघाकर बेहोश किया। अब पति को पता चला है कि उसकी पत्नी ने पहले ही लव मैरिज कर रखी थी। वह अब पुलिस के चक्कर लगा रहा है।

  जानकारी के मुताबिक मामला सिविल लाइन थाना इलाके का है। यहां एक युवक की शादी पिछले साल 28 नवंबर को आगरा कैंट में रहने वाली युवती के साथ हुई थी। पूरा शादी समारोह अलीगढ़ के ही गेस्ट हाउस में हुआ था। शादी के बाद 8 दिसंबर को पति-पत्नी हनीमून के लिए देहरादून रवाना हो गए। यहां के बाद वह मसूरी गए और फिर ऋषिकेश पहुंचे। बताया जाता है कि ऋषिकेश के जिस होटल में दोनों रुके थे वहीं रात को महिला ने पति को नशीली चीज सुंघा दी। वह उसे बेहोश करके भाग गई। युवक को जब होश आया तो उसके पैरों के नीचे से जमीन निकल गई। उसे पत्नी कहीं दिखाई नहीं दी तो उसने होटल स्टाफ से पूछताछ की। उसके बाद भी जब महिला का पता नहीं चला तो पुलिस को खबर की गई।

इसके बाद पुलिस ने सीसीटीवी फूटेज खंगाले। इस फूटेज में युवती अकेले ही कहीं जाती दिखाई दे रही है। उसके बाद उसका कुछ पता नहीं चला। आनन-फानन में युवक ने अपने घर फोन किया और वापस अलीगढ़ पहुंचा। उसने लड़की के घरवालों से पूछताछ की तो वह टालमटोल करने लगे। बाद में पता चल गया कि लड़की ने पहले ही लव मैरिज कर रखी थी।

Related Articles

Back to top button