ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
मुख्य समाचार

रिटायर्ड फौजी ने जमीनी विवाद में एक ही परिवार के चार लोगों को मारी गोली, दो की मौत।

हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर जिले के बगेहडा गांव में एक रिटायर फौजी ने एक ही परिवार के 4 लोगों को गोली मार दी, जिसमें मॉं-बेटे की मौत हो गई, जबकि बहू और ससुर घायल हैं. फिलहाल पुलिस ने आरोपी पूर्व फौजी को गिरफ्तार कर लिया है. जानकारी के अनुसार जमीनी विवाद के चलते पूर्व फौजी ने गोलीबारी की. बताया जा रहा है कि दो परिवारों में जमीन को लेकर झगड़ा चल रहा था. गोलीबारी में घायल अजीत सिंह (66) वर्ष ने बताया कि उसकी पत्नी विमला देवी (59) शाम के समय खेत से मिर्ची तोड़ रही थी. इस दौरान उसका पड़ोसी चंचल सिंह वहां आया और उसने उसकी पत्नी पर गोली चला दी. इससे वह घायल होकर नीचे गिर गई. इसी दौरान गोली की आवाज सुनकर उनका बेटा करण उर्फ लक्की (36) भी बाहर आया तो उस को भी चंचल ने गोली मार दी. बाद में उसे और उसकी बहू ममता (32) को भी आरोपी ने गोली मार दी. इससे वह सभी गंभीर रूप से घायल हो गए. शोर मचाने पर ग्रामीण ने तत्काल निजी वाहन से उसके बेटे तथा बहू को सुजानपुर अस्पताल भेज दिया. इस दौरान एंबुलेंस और पुलिस को भी सूचना दी गई. आरोपी चंचल सिंह को पुलिस ने घर से गिरफ्तार कर लिया. सुजानपुर अस्पताल में इलाज के लिए लाए गए करण सिंह को बचाने की डॉक्टरों ने कोशिश की, लेकिन डॉक्टर उन्हें नहीं बचा पाए. इसी तरह उनकी माता विमला देवी की भी इलाज के दौरान मौत हो गई. बीएमओ सुजानपुर डॉ राजकुमार ने बताया कि दोनों गंभीर रूप से घायल लोगों को बचाने की पूरी कोशिश की गई, लेकिन उन्हें बचाया नहीं जा सका. एसपी आकृति शर्मा ने बताया कि वे खुद घटनास्थल पर थी. पूरे मामले की जांच की जा रही है और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है. दो लोगों की गोलीकांड में मौत हुई है.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button