ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
मध्यप्रदेश

रोटरी से टकराने के बाद कार डिवाइडर से भिड़ी, जीजा-साले की मौत

भोपाल ।  राजधानी में टीटी नगर थाना क्षेत्र स्थित रेडक्रास अस्पताल के पास शुक्रवार देर रात एक तेज रफ्तार कार रोटरी से टकराने के बाद डिवाइडर में जा घुसी। इस हादसे में कार चालक और उसके बगल में बैठे उसके साले की हो गई। कार में पीछे बैठा उनका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। तीनों पुराने शहर से होटल में खाना खाकर वापस घर लौट रहे थे, तभी दुर्घटना का शिकार हो गए। टीटी नगर थाना पुलिस के मुताबिक 31 वर्षीय मोहित नेरकर पुत्र किशोर नेरकर सेकंड स्टाप, तुलसी नगर में परिवार के साथ रहता था। शुक्रवार रात को वह अपने साले कुरवाई, जिला विदिशा निवासी 30 वर्षीय सौरभ सोनी पुत्र दिनेश सोनी और अपने दोस्त रवि वर्मा के साथ पुराने शहर में होटल में खाना खाने गया था। वहां से तीनों कार से खाना खाकर वापस घर लौट रहे थे। कार मोहित चला रहा था। करीब 12 बजे के आसपास उनकी कार रेडक्रास अस्पताल के पास पहुंची, तभी रफ्तार अधिक होने के कारण चालक कार पर नियंत्रण नहीं रख पाया और कार स्पीड ब्रेकर से उछलने के बाद कार पहले शिवाजी महाराज की प्रतिमा वाली रोटरी से जाकर टकराई और इसके बाद डिवाइडर में जा घुसी। हादसे में गंभीर रूप से घायल हुए तीनों लोगों को कार से बाहर निकालकर जयप्रकाश अस्पताल पहुंचाया गया। वहां चेक करने के बाद डाक्टर ने मोहित और उसके साले सौरभ सोनी को मृत घोषित कर दिया। रवि वर्मा की हालत गंभीर होने के कारण उसे हमीदिया अस्पताल रेफर किया गया, जहां फिलहाल उसका उपचार चल रहा है।

Related Articles

Back to top button