ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
मध्यप्रदेश

इंदौर में हिंदू बच्चियों से बोले मुस्लिम युवक, शादी कर मुस्लिम बन जाओ, वरना मुंह दिखाने लायक नहीं रहोगी

इंदौर। इंदौर जिलें में लव जिहाद का सनसनीखेज मामला सामने आया है। महू पुलिस ने दो मुस्लिम युवकों के खिलाफ अश्लील हरकतें करने और मप्र धार्मिक स्वतंत्रता अधिनियम, पाक्सो एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज किया है। आरोपितों ने किशोरियों को धमकाया और कहा की शादी कर मुस्लिम बन जाओ वरना समाज में मुंह दिखाने लायक नहीं रहोगी। उन्होंने कई तरह की अश्लील टिप्पणी भी की है। घटना समिपस्थ महू थाना क्षेत्र की है। पुलिस के मुताबिक दोनों पीड़िताएं 16 वर्षीय हैं। घटना ट्रेंचिंग मैदान महू की है। आरोपितों का नाम वाहिद और अमान बताया गया है। बच्चियों ने पुलिस को बताया कि आरोपित उनके साथ अश्लील हरकतें कर रहे थे। उनसे शादी करने का बोल रहे थे। जब शादी से इन्कार किया तो आरोपितों ने कहा कि हिंदू समाज में तुम्हारी कोई वैल्यू नहीं है। हमसे शादी कर लो और मतांतरण कर मुस्लिम बन जाओ। वाहिद ने एक बच्ची को कस के पकड़ लिया। जब उसकी सहेली ने इसका विरोध किया तो दूसरे आरोपित अमान ने उसे भी पकड़कर अश्लील हरकतें की।आरोपितों ने धमकाया और कहा कि अगर बात नहीं मानी तो समाज में मुंह दिखाने लायक नहीं छोड़ेंगे। टीआइ महेंद्रसिंह भदौरिया के मुताबिक दोनों आरोपितों की तलाश की जा रही है।

Related Articles

Back to top button