ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
मध्यप्रदेश

इंदौर में 50 मेहमानों को मिलेगी जेड प्लस सुरक्षा

इंदौर। प्रवासी भारतीय सम्मेलन में प्रधानमंत्री, राष्ट्रपति सहित 29 देशों के राजनयिक शामिल होंगे। 50 लोगों को जेड प्लस सुरक्षा दी जाएगी। एसपीजी की टीम निर्धारित प्रोटोकाल के तहत काम कर रही है। एक अतिरिक्त हेलीपैड का निर्माण पार्क होटल के पास किया गया है। सभी मेहमान विदेश से आ रहे हैं, इसलिए कोविड प्रोटोकाल का पालन होगा। वहीं सम्मेलन के दौरान आम जनता को परेशानी न हो, इसका पूरा प्रयास किया जाएगा। 8 जनवरी से शहर में हो रहे प्रवासी भारतीय सम्मेलन के बारे में जानकारी देते हुए प्रशासनिक अधिकारियों ने यह जानकारी दी। पत्रकार वार्ता में संभागायुक्त डा. पवन शर्मा, कलेक्टर डा. इलैयाराजा टी, पुलिस आयुक्त हरिनारायणाचारी मिश्र और निगमायुक्त प्रतिभा पाल ने संबोधित किया। कलेक्टर ने कहा कि एयरपोर्ट पर प्रवासी भारतीयों का स्वागत शाल-श्रीफल से किया जाएगा। उनके होटल तक जाने के लिए बस, प्राइवेट कार और टैक्सी का इंतजाम है। शहर की 37 होटलों में ठहरने की व्यवस्था की गई है। होम स्टे में भी मेहमान रहेंगे। पुलिस आयुक्त ने बताया कि तीन डीआइजी, 15 एसपी स्तर के अधिकारी हमें मिले हैं। सात हजार अतिरिक्त पुलिसकर्मी और हमारे पुलिस बल के साथ कुल 10 हजार पुलिस जवान सुरक्षा व्यवस्था में रहेंगे। ड्रोन और वाच टावर की मदद से सुरक्षा की जाएगी। प्रमुख पयर्टन स्थलों पर भी अस्थायी चौकी बनाई जाएगी।

यह भी कहा अधिकारियों ने

– हेल्प डेस्क पर बहुभाषिए रखे जाएंगे।

– वीआइपी की गाड़ी के लिए एयरपोर्ट पर अलग गेट बनाया गया है।

– सुपर कारिडोर का एक तरफ का रास्ता बंद किया गया है। दूसरा चालू रहेगा।

– मेहमानों के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए अतिरिक्त एंबुलेंस तैनात की जाएगी। कुछ मिनटों में होटलों से अस्पताल ले जाएगी।

– डाक्टरों को अलर्ट मोड पर रहने के लिए कहा गया है।

– जब मूवमेंट नहीं होगा तो ट्रैफिक ब्लाक नहीं किया जाएगा।

Related Articles

Back to top button