ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
मध्यप्रदेश

प्रदेश में ठंड के तीखे तेवर बरकरार, नौगांव में शून्य पर पहुंचा पारा

भोपाल। उत्तर भारत की तरफ से लगातार आ रही सर्द हवाओं के कारण मध्य प्रदेश में ठिठुरन बरकरार है। इसी क्रम में शुक्रवार को नौगांव में पारा शून्य पर पहुंच गया। छतरपुर, दतिया एवं गुना में शीतलहर चली। राजधानी में न्यूनतम तापमान 7.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया। यह सामान्य से तीन डिग्री सेल्सियस कम रहा। मौसम विज्ञानियों के मुताबिक शनिवार को एक पश्चिमी विक्षोभ उत्तर भारत को प्रभावित करने लगेगा। इसके असर से वहां के पहाड़ों पर बर्फबारी तो होगी, लेकिन हवाओं का रुख बदलने की वजह से मध्य प्रदेश में तापमान धीरे-धीरे बढ़ने लगेगा। पश्चिमी विक्षोभ के आगे बढ़ने पर एक बार फिर सर्दी बढ़ने लगेगी।

मौसम विज्ञान केंद्र से मिली जानकारी के मुताबिक पिछले 24 घंटों के दौरान शुक्रवार सुबह तक ग्वालियर, चंबल, सागर, रीवा संभाग के जिलों में न्यूनतम तापमान में कमी दर्ज की गई। नर्मदापुरम, इंदौर एवं उज्जैन संभाग के जिलों में न्यूनतम तापमान में कुछ बढ़ोतरी हुई। भोपाल संभाग के जिलों में तापमान में विशेष परिवर्तन नहीं हुआ। राजधानी में न्यूनतम तापमान 7.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो गुरुवार के न्यूनतम तापमान 7.4 डिग्री सेल्सियस के लगभग बराबर रहा।

मौसम विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ मौसम विज्ञानी अजय शुक्ला ने बताया कि वर्तमान में उत्तर भारत कड़ाके की ठंड की चपेट में है। वहां से आ रही सर्द हवाओं के कारण राजधानी सहित पूरे मध्य प्रदेश में ठिठुरन बनी हुई है। वर्तमान में एक पश्चिमी विक्षोभ अफगानिस्तान और उसके आसपास बना हुआ है। इस मौसम प्रणाली के शनिवार को उत्तर भारत में प्रवेश करने की संभावना है। इसके असर से उत्तर भारत के पहाड़ों पर एक बार फिर बर्फबारी होगी। हालांकि पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से हवा का रुख बदलने के कारण मध्य प्रदेश में तापमान में कुछ बढ़ोतरी होने लगेगी।

Related Articles

Back to top button