ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
उत्तरप्रदेश

लखनऊ में सर्दी ने तोड़ा 12 साल का रिकॉर्ड मौसम विभाग ने जारी की चेतावनी 

लखनऊ । राजधानी लखनऊ में पिछले 12 सालों का रिकॉर्ड सर्दी ने तोड़ दिया है। वर्ष 2011 में 6 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान गया था और वर्ष 2023 में भी न्यूनतम तापमान 6 डिग्री सेल्सियस के नीचे जा पहुंचा है। लखनऊ मौसम विभाग ने लखनऊ के लिए आने वाले 48 घंटे बेहद अहम बताए हैं क्योंकि इन घंटों के दौरान शीतलहर और घने कोहरे का सितम बढ़ेगा।

लखनऊ में इस समय शिमला जैसे हालात बन गए हैं। आसमान से ओस लगातार बरस रही है। जिस वजह से लोगों का घरों से निकलना भी मुश्किल हो गया है। आलम यह है कि अगर आप दो पहिया वाहन से बिना हाथों में कुछ पहने चले जाएं तो हाथों का खून तक लोगों का जम जा रहा है।

मौसम विभाग के अनुमान के मुताबिक लखनऊ में शुक्रवार को अधिकतम तापमान 16 डिग्री के नीचे रहेगा जबकि न्यूनतम तापमान 6 डिग्री सेल्सियस के भी नीचे जा सकता है। गुरुवार की रात इस साल सर्दी की सबसे सर्द रात रही है। ऐसे में मौसम विभाग की चेतावनी को देखते हुए अगले 48 घंटे तक लगातार लखनऊ में शीतलहर और बढ़ने के आसार नजर आ रहे हैं। घने कोहरे की वजह से लखनऊ में जीरो विजिबिलिटी हो गई है।

मौसम विभाग ने उत्तर प्रदेश के अन्य जिलों में सर्दी का अनुमान जारी किया है। जिसके मुताबिक झांसी में न्यूनतम तापमान 3 डिग्री सेल्सियस कानपुर शहर में 4 डिग्री सेल्सियस वाराणसी और फतेहपुर में भी 4 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान लगाया गया है। जबकि मेरठ शाहजहांपुर मुरादाबाद बाराबंकी और हरदोई में न्यूनतम तापमान 5 डिग्री सेल्सियस से लेकर 6 डिग्री सेल्सियस तक रहने का अनुमान मौसम विभाग ने लगाया है।

Related Articles

Back to top button