ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
मध्यप्रदेश

देवास में युवती की गला दबाकर हत्या, चार दिन पहले नदी से मिला था शव

देवास। देवास जिले के सतवास थाना क्षेत्र में नदी से एक युवती का शव पुलिस ने बरामद किया था। मामले में डाक्टरों की टीम ने पोस्टमार्टम के बाद रिपोर्ट पुलिस को सौंप दी। पोस्टमार्टम में युवती की मौत का कारण गला दबाना सामने आया है। इसके आधार पर पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर लिया है। गौरतलब है कि 1 जनवरी को सतवास पुलिस ने युवती का शव नदी में पत्थरों से दबा हुआ पाया था। शव की हालत बहुत खराब थी।पोस्टमार्टम के बाद अज्ञात होने के कारण शव को दफना दिया गया था। अब पोस्टमार्टम रिपोर्ट से मामला हत्या में तब्दील हो गया है। इस मामले में पुलिस आसपास के सभी थाना क्षेत्रों व अन्य जिलों में भी गुमशुदगी की रिपोर्ट तलाश रही है। पता लगाया जा रहा है कि युवती कौन थी और कहां की रहने वाली थी। पुलिस युवती की शिनाख्त के लिए इंटरनेट मीडिया प्लेटफार्म का सहारा भी ले रहे ही। विभिन्न प्लेटफार्म पर युवती की जानकारी भेजकर शिनाख्त की कोशिश पुलिस कर रही है।

 

Related Articles

Back to top button