ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
मध्यप्रदेश

राहुल गांधी बताएं कि उन्हें सेना से इतनी नफरत क्यों

भोपाल ।   राहुल गांधी के अग्निवीर सैनिको को जूते मारकर निकाल देने वाले बयान पर प्रदेश के गृह मंत्री डॉ नरोत्तम मिश्रा ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि उन्हें आज तक यह ही समझ नही आया कि राहुल जी व कांग्रेसियो को देश कि सेना से इतनी नफरत क्यों है। क्यों वह हमेशा सेना को अपमान करने की भाषा बोलते हैं। देश अब यह जानना चाहता है। गृह मंत्री डॉ मिश्रा ने कहा कि राहुल गांधी जी का यह बयान कि अग्निवीरो को 4 साल बाद जूते मार कर निकाल देंगे पीड़ा पहुचाने वाला तो है ही, देश के सैनिकों का अपमान भी है। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी जी हो या कांग्रेस के अन्य नेता सेना का अपमान, राष्ट्रभक्‍तों का अपमान उनके स्वभाव में है। सेना के शौर्य सर्जिकल स्ट्राइक को फर्ज़ीकल स्ट्राइक कहने वाले यही राहुल बाबा ओर कांग्रेसी थे।सेना के एयर स्ट्राइक पर सवाल उठाने वाले भी यही लोग थे।चीन की सेना हमारे जवानों को पीट रहे है कह कर हमारे वीर सैनिको को अपमानित करने वाले भी यही राहुल बाबा थे। और अब अग्निवीर सैनिको को जूते मार कर निकाल देने वाली जैसी भाषा बोलने वाले भी यही राहुल गांधी है। उन्हें यही आज तक समझ नही आया कि राहुल जी और कांग्रेसियो को देश की सेना से इतनी नफरत क्यों है। और सेना को बलात्कारी कहने वाले कन्हैया कुमार जैसे लोग इन्हें इतने प्रिय क्यों है। क्यों उनके बयान हमारे सैनिको का मनोबल तोड़ने वाले होते है। और क्यों देश की सेना को अपमानित करने वालो उनकी नज़र में सम्मानीय होते है। देश यह जानना चाहता है। औऱ उन्हें भी स्पष्ट करना चाहिए की उन्हें सेना से नफरत क्यों है। गृह मंत्री डॉ मिश्रा ने कहा कि राहुल जी आप जिस सेना को अपमानित करने का लगातार प्रयास कर रहे हैं, उसी सेना की बदौलत आप, हम और यह देश सब सुरक्षित है। जहां सीमा पर माइनस डिग्री तापमान में इंसान की हड्डियां तक गलने लगती हैं, वहा खड़े रहकर हमारे जवान देश की रक्षा करते हैं। लेकिन आप हो या कांग्रेस के अन्य नेता, इसी सेना को अपमानित करने में लगे रहते हैं। आपको ओर कांग्रेस को यह समझ लेना चाहिए कि देश कभी भी अपने सैनिकों का अपमान सहन नही करेगा। जनता आपसे सेना से नफरत का जवाब मांगेगी और आपको जवाब भी देना होगा।

कांग्रेस के ‘हाथ जोड़ो अभियान’ पर कसा तंज, कमल नाथ को लेकर कही यह बात

राहुल गांधी की ‘भारत जोड़ो यात्रा’ के बाद कांग्रेस पार्टी का आगामी 26 जनवरी से ‘हाथ जोड़ो अभियान’ शुरू करने का कार्यक्रम है। प्रदेश में कांग्रेस के नेतागण जोर-शोर से इसकी तैयारियों में जुटे हैं। इसके साथ-साथ कांग्रेस ओबीसी वर्ग को भी साधने में जुटी है। इसी सिलसिले में गुरुवार को सतना में ओबीसी सम्‍मेलन भी आयोजित किया गया, जिसमें पार्टी के प्रदेशाध्‍यक्ष और पूर्व मुख्‍यमंत्री कमल नाथ पहुंचे थे। इसमें विंध्‍य कांग्रेस के दिग्‍गज नेता और पूर्व नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह की गैरमौजूदगी को लेकर सियासत शुरू हो गई है। भाजपा नेता और प्रदेश के गृहमंत्री नरोत्‍तम मिश्रा ने इस मामले में चुटकी लेते हुए कांग्रेस और कमल नाथ पर तंज कसा है। शुक्रवार सुबह नियमित प्रेस बीफ्रिंग के दौरान उन्‍होंने इसी मुद्दे पर एक पत्रकार के सवाल के जवाब में कहा कि ये (कमल नाथ) सब नेताओं से हाथ जोड़ते चले जा रहे हैं। जब निमाड़ में राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा पहुंची तो कमल नाथ जी ने अरुण यादव से हाथ जोड़ लिए और मेरी जानकारी में तो यह है कि विंध्‍य में आयोजित सम्‍मेलन में अजय सिंह को बुलाया ही नहीं गया। आखिर वह (कमल नाथ) कैसे हाथ जोड़ रहे, यह समझ से परे है। एक तरफ राहुल बाबा भारत जोड़ो यात्रा निकाल रहे हैं और कमल नाथ जी अपमान यात्रा पर चल रहे हैं।

Related Articles

Back to top button