ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
मध्यप्रदेश

प्राइमरी स्कूल और आंगनवाड़ी केंद्रों में पांच दिन का अवकाश घोषित

शहडोल | शहडोल जिले में पिछले चार दिनों से भीषण ठंड के साथ शीतलहर व कोहरे का प्रकोप जारी है।  जिससे सामान्य जन जीवन प्रभावित हो रहा है।  दिन का तापमान तीन से पांच डिग्री के बीच थम गया है। वहीं, रात होते-होते ठंड और अधिक बढ़ रही है। जिले में शीतलहर और ठंड को देखते हुए कलेक्टर ने नर्सरी से लेकर कक्षा पांचवीं तक के  स्कूलों व आंगनवाड़ी केंद्रों में 10 जनवरी तक के लिए अवकाश घोषित कर दिया है। जिले में बीते चार दिनों से कोहरे व शीतलहर से बढ़ी ठंड से तापमान पांच डिग्री से कम होने के कारण प्रभारी नर्सरी से कक्षा पांचवी तक व आंगनवाड़ी केंद्रों के लिए पांच से 10 जनवरी तक सामान्य अवकाश घोषित किया गया है।

बच्चों को ठंड से बचाने के लिए कलेक्टर ने आदेश जारी किया है। जारी आदेश में कहा गया है कि मौसम के कारण लगातार तापमान में हो रही गिरावट के कारण जिले के अंतर्गत संचालित समस्त शासकीय-अशासकीय, सीबीएसई-आईसीएसई एवं मध्यप्रदेश बोर्ड से संबद्ध शालाओं में अध्ययनरत छात्र छात्राओं के स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ने की संभावना को दृष्टिगत रखते हुए अवकाश घोषित किया है। जारी आदेश में कहा गया है कि विद्यालय में स्टाफ समय पर ही विद्यालय में उपस्थित रहेगा इस दौरान आंगनवाड़ी कार्यकर्ता व सहायिका केंद्रों में जाकर उपस्थित होकर कार्य करेंगी और मंगलवार को हितग्राहियों को टेक होम राशन वितरण करेंगी।

Related Articles

Back to top button