ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
मध्यप्रदेश

प्रवासी भारतीय सम्मेलन के लिए विदेशी मेहमान पहुंचना शुरू

इंदौर। आगामी प्रवासी भारतीय सम्मेलन के लिए विदेशी मेहमानों का शुक्रवार से शहर में आगमन शुरू हो गया है। शुक्रवार को इंदौर विमानतल पर तीन परिवारों के छह लोग प्रवासी भारतीय सम्मेलन में भाग लेने के लिए पहुंचे। यह तीनों परिवार मारीशस के हैं। विदेशी मेहमानों की अगवानी इंदौर हवाई अड्डे पर इंदौर विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष जयपाल सिंह चावड़ा, विधायक रमेश मेंदोला ने किया। इनका मालवा के पारंपरिक तरीके से स्वागत किया गया। इस अवसर पर पूर्व आईडी अध्यक्ष मधु वर्मा एवं अन्य जनप्रतिनिधि सहित मुख्य कार्यपालक अधिकारी आरपी अहिरवार एवं मेजबान विनय कुमार, राजेश मुंगड़, विकास गुप्ता स्वयं भी उपस्थित थे। प्रवासी भारतीय सम्मेलन की सभी तैयारियां लगभग पूरी हो चुकी हैं। विदेश से आने वाले मेहमानों को ठहराने के लिए होटलों ने भी खास तैयारी की है। साथ ही कई विदेशी मेहमानों ने पधारो म्हारा घर के तहत घरों में ठहरने के लिए हामी भरी है। शहर को इस आयोजन के लिए खास तौर पर सजाया गया है।

 

Related Articles

Back to top button