ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
दिल्ली NCR

भारत ने कश्मीर मुद्दे पर पाक को फिर लगाई फटकार, कहा- हमारे अंदरूनी मामले में दखल न दें

नई दिल्लीः भारत ने जम्मू कश्मीर को लेकर पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शाहबाज शरीफ और विदेश मंत्री बिलावल भुट्टो ज़रदारी के बयानों पर आज फिर फटकार लगाई और कहा कि भारत के अंदरूनी मामलों में उन्हें दखल देने का कोई अधिकार नहीं है। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने आज यहां नियमित ब्रीफिंग में पाकिस्तानी नेताओं के ट्वीट के बारे में पूछे जाने पर कहा कि हम कई बार दोहरा चुके हैं कि जम्मू कश्मीर भारत का अविभाज्य एवं अटूट अंग है। संविधान का अनुच्छेद 370 पूरी तरह से भारत का आंतरिक एवं हमारे संविधान का मामला है। हम नहीं मानते कि उन्हें इस पर कुछ कहने का कोई भी हक है।

ट्विटर से बातचीत में पाकिस्तानी प्रधानमंत्री ने कहा था कि दक्षिण एशिया में शांति एवं विकास कश्मीर विवाद के समाधान से जुड़ा है। आत्मनिर्णय के अधिकार दिवस के मौके पर वह वैश्विक समुदाय का आह्वान करते हैं कि वह भारतीय जम्मू कश्मीर के लोगों को अपना भविष्य तय करने का अधिकार दिलाने में मदद करें। भारत को पांच अगस्त 2019 के फैसले का बदलना होगा।

Related Articles

Back to top button