ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
उत्तरप्रदेश

2 करोड़ 17 लाख रूपये की स्मैक के साथ चार व्यक्ति गिरफ्तार

रूपईडीहा बहराइच। स्थानीय पुलिस ने 435 ग्राम स्मैक के साथ 4 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है। रुपईडीहा थाना प्रभारी निरीक्षक श्रीधर पाठक ने बताया कि पुलिस अधीक्षक प्रशान्त कुमार वर्मा जनपद बहराइच द्वारा अपराध एवं अपराधियों के रोकथाम के सम्बन्ध मे चलाये जा रहे अभियान के अनुक्रम में अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण अशोक कुमार व क्षेत्राधिकारी नानपारा राहुल पाण्डेय के निर्देशन पर गुरुवार को मुखबिर की सूचना मिली कि चार व्यक्ति नाजायज स्मैक लेकर नेपाल की ओर जाने की फिराक में है इस सूचना पर थाना के एसएसआई वरिष्ठ उपनिरीक्षक रुदल बहादुर सिंह एवं वरिष्ट उप निरीक्षक रुदल बहादुर सिंह,हेड कांस्टेबल राजेन्द्र कुमार मोदनवाल,कांस्टेबल धीरज कुमार,अशोक कुमार तिवारी, धर्मनाथ साहनी, रामवीर चौहान की टीम के साथ चारों व्यक्ति जिनमें ताज बाबू उर्फ समीर पुत्र मोहम्मद शमी उम्र करीब 23 वर्ष के पास से 110 ग्राम स्मैक, दूसरे व्यक्ति बबलू उर्फ मोहम्मद आमीन पुत्र मोहम्मद शमी उम्र 45 वर्ष के पास से लगभग 105 ग्राम स्मैक, तीसरे व्यक्ति संजय केवट पुत्र राजू केवट उम्र करीब 25 वर्ष के पास से 120 ग्राम स्मैक तथा दिनेश केवट पुत्र राजू केवट के पास से करीब 100 ग्राम स्मैक बरामद हुआ जो सभी मोहल्ला घसियारन टोला थाना रुपईडीहा के निवासी हैं । पकड़े गए स्मैक की अंतरराष्ट्रीय कीमत करीब 2 करोड़ 17 लाख रूपये आंकी गई है। उपरोक्त व्यक्तियों को गिरफ्तार कर विधिक कार्रवाई की गई।

 

Related Articles

Back to top button