ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
उत्तरप्रदेश

शार्ट सर्किट के चलते चप्पल सोल फैक्ट्री में लगी भीषण आग

कानपुर | पनकी इंडस्ट्रियल एरिया तीन नंबर में जी- 60 स्थित एक चप्पल सोल फैक्ट्री में शार्ट सर्किट के चलते गुरुवार तड़के भीषण आग लग गई। कंट्रोल रूम की सूचना पर मौके पर पहुंची दमकल की 10 गाड़ियों ने आग पर काबू पाया। हालांकि इस दौरान लाखों का माल जलकर स्वाह हो गया। गनीमत रही कि आग ज्यादा विकराल होती, इससे पहले ही उस पर काबू पा लिया गया।

काकादेव शास्त्री नगर निवासी संतोष कुमार की पनकी इंडस्ट्रियल एरिया भाग तीन में रबर ग्राइंडिंग के नाम से चप्पल सोल की फैक्ट्री है। गुरुवार तड़के फैक्ट्री के अंदर लगे इलेक्ट्रिक पैनल में शार्ट सर्किट हुआ। जिससे निकली चिंगारियों ने वहां रखी माल पैकिंग की जाने वाली पालिथीन को अपनी चपेट में ले लिया। जिसके चलते आग की लपटें उठने लगी । देखते ही देखते इलेक्ट्रिक पैनल के दूसरी ओर जमा सोल कटिंग से निकली रबर को भी आग ने अपनी चपेट में ले लिया। जिसके बाद फैक्ट्री से ऊंचे-ऊंचे आग के गोले उठने लगी।

फैक्‍टरी को आग से धधकात देख दहशत में आसपास की फैक्ट्र‍ियों में काम कर रहे कर्मचारी भी बाहर आ गए। मौके पर पहुंची पुलिस और दमकल की 10 गाड़ियों ने करीब दो घंटे के अथक प्रयास के बाद पानी का छिड़काव कर आग पर काबू पाया। हालांकि आग बुझने के बाद भी फैक्ट्री से काला जहरीला धुंआ उठता रहा। जिसे रोकने के लिए दमकल की गाड़ियां निरंतर प्रयास में लगी हुई है। पनकी एसीपी निशांक शर्मा ने बताया कि फैक्ट्री में रखे अन्य ज्वलनशील माल को समय रहते हटा लिया गया। वही दमकल की गाड़ियों ने भी मौके पर पहुंचकर पूरी तरह से आग पर काबू पा लिया गया है। घटना में कोई घायल नहीं हुआ है।

Related Articles

Back to top button