ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
टेक्नोलॉजी

अमीरों की दौड़ में पिछड़ते जा रहे Elon Musk, 200 अरब डॉलर गंवाने वाले दुनिया के पहले शख्स बने…

कुछ दिनों पहले तक दुनिया के सबसे अमीर शख्स रहे एलन मस्क के नाम एक अनचाहा रिकॉर्ड जुड़ गया है। वे 200 बिलियन डॉलर की संपत्ति गंवाने वाले दुनिया के पहले व्यक्ति बन गए हैं। ऐसा अक्तूबर 2022 में ट्विटर अधिग्रहण के बाद मस्क की कंपनी टेस्ला के शेयरों में आई गिरावट के कारण हुआ है।एलन मस्क जनवरी 2021 में 200 बिलियन डॉलर की संपत्ति हासिल करने वाले दुनिया के दूसरे शख्स बने थे। उनसे कुछ महीने महीने अमेजन के मुखिया जेफ बेजोस यह तमगा हासिल कर चुके थे।

टेस्ला के चीफ एग्जीक्यूटिव ऑफिसर 51 साल के एलन मस्क अब 200 बिलियन डॉलर की संपत्ति गंवाने वाले दुनिया के पहले इंसान बन गए हैं।ब्लूमबर्ग बिलेनियर इंडेक्स के मुताबिक हाल के हफ्तों में टेस्ला के शेयरों में कमजोरी, खासकर बीते मंगलवार को इसमें आई 11 प्रतिशत की गिरावट के कारण मस्क की संपत्ति अब 137 बिलियन डॉलर (करीब 11.33 लाख करोड़ रुपये) रह गई है। बता दें कि 4 नवंबर 2021 को मस्क की संपत्ति बढ़र 340 बिलियन डॉलर हो गई थी।

ऐसे में तब से लेकर अब तक मस्क की संपत्ति में 200 बिलियन डॉलर से अधिक की गिरावट आ चुकी है।हालांकि वे अब भी दुनिया के दूसरे सबसे अमीर शख्स बने हुए हैं। इसी महीने फ्रेंच कारोबारी और लग्जरी गुड्स ब्रांड लुई विटॉन के मालिक बर्नार्ड अरनॉल्ट मस्क से आगे निकलते हुए दुनिया के सबसे अमीर शख्स बन गए थे।

एलन मस्क ने 44 बिलियन डॉलर में ट्विटर के अधिग्रहण के लिए पिछले कुछ महीनों में टेस्ला के शेयरों की जमकर बिकवाली की है। मस्क ने दिसंबर महीने में सिर्फ तीन दिनों में ही टेस्ला के लगभग 22 मिलियन (2.2 करोड़) शेयर बेचे, जिनकी कीमत करीब 3.6 बिलियन डॉलर, यानी 29.81 हजार करोड़ रुपए है। टेस्ला के शेयरों इस वर्ष 65% से अधिक की गिरावट आ चुकी है। 2022 की शुरुआत में टेस्ला के शेयर 400 डॉलर प्रति शेयर के भाव पर बिक रहे थे जो अब 123.18 डॉलर प्रति शेयर के भाव पर पहुंच गए है।

Related Articles

Back to top button