मुख्य समाचार
मुरैना। गौ सेवक रात्रि मे हाईवे किनारे बैठे गौवंश के लगा रहे रेडियम ।
मुरैना:- जय बजरंग गौसेवा समिति के गौसेवक सूर्या बघेल के नेत्रत्व मे गौसेवक हाईवे किनारे बैठे गौवंश के गले मे रेडियम की माला बनाकर डाल रहे है। गौसेवक सुदामा कुशवाह ने बताया कि प्रतिदिन हाईवे पर एक्सीडेंट हो रहे है जिनमे गौवंश घायल व गंभीर चोट आ जाने से मृत्यु हो रही है जिससे बचाने के लिए गौसेवक हाईवे के किनारे बैठे गौवंश के रेडियम लगा रहे है रेडियम लगाने वाले गौसेवको मे जय बजरंग गौसेवा समिति के गौसेवक रुद्रप्रताप सिंह, सूर्या बघेल, सुदामा कुशवाह, सौरभ,गोलू राठौर,दिपेश पंडित, विनोद, भूपेंद्र राठौर, नवदीप राठौर, छोटू पंडित, गोलू आदि।



