ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
मध्यप्रदेश

ट्रक को ओवरटेक करते में स्कार्पियो पलटी, ग्वालियर के डिप्टी कलेक्टर का पूरा परिवार घायल

छतरपुर। ग्वालियर से बागेश्वरधाम में दर्शन के लिए गए डिप्टी कलेक्टर डा. संदीप खेमरिया की स्कार्पियो आगे जा रहे ट्रक को ओवरटेक करने के दौरान पलट गई। हादसे में डिप्टी कलेक्टर, उनकी पत्नी, दो वर्ष की बेटी, गनमैन, रीडर और चालक घायल हैं। हादसा मंगलवार देर रात नौगांव थाना क्षेत्र में चौबारा ओवरब्रिज के पास हुआ। डिप्टी कलेक्टर गंभीर रूप से घायल हैं। उन्हें इलाज के लिए ग्वालियर मेडिकल कालेज के लिए रेफर किया गया है। बाकी लोगों को प्राइमरी इलाज के बाद घर जाने दिया गया है। ग्वालियर में पदस्थ डिप्टी कलेक्टर डा. संदीप खेमरिया पुत्र ओमप्रकाश खेमरिया नए वर्ष पर नई स्कार्पियो से पत्नी शैलू खेमरिया, दो साल की बेटी, गनमैन प्रमोद शर्मा, रीडर जय सिंह, चालक श्रीनाथ मिश्रा के साथ बागेश्वरधाम दर्शन करने के लिए गए थे। देर शाम डिप्टी कलेक्टर श्री खेमरिया दर्शन कर वापस ग्वालियर लौट रहे थे। झांसी-खजुराहो फोरलेन हाइवे पर पर चौबारा ओवरब्रिज के पास ट्रक क्रमांक एचआर टी 69 ई 3049 को चालक श्रीनाथ मिश्रा ने ओवरटेक किया ओवरटेक के दौरान स्कार्पियो ट्रक के पिछले हिस्से से टकरा गई। रफ्तार इतनी तेज थी कि चालक स्कार्पियो को नियंित्रत नहीं कर सका। इससे स्कार्पियो तीन पलटी खाकर फोरलेन पर ही उल्टी हो गई। हादसा होते ही आसपास के लोग मदद के लिए दौड़ पडे। लोगों ने स्कार्पियो में फंसे डिप्टी कलेक्टर, उनकी पत्नी, बेटी और बाकी के लोगों को बाहर निकाला। नौगांव थाना पुलिस ने मौके पर पहंुचकर एंबुलेंस की मदद से सभी को नौगांव अस्पताल के लिए भिजवाया।

डिप्टी कलेक्टर के सिर में गंभीर चोट

नौगांव अस्पताल में सभी को प्राइमरी इलाज दिया गया। डिप्टी कलेक्टर खेमरिया के सिर और शरीर के बाकी हिस्से में गंभीर चोट है। ऐसे में उन्हें इलाज के लिए ग्वालियर मेडिकल कालेज के लिए रेफर किया गया है। पत्नी और बेटी को सबसे कम चोट लगी है। गनीमत यह रही कि हादसे में सभी सकुशल हैं। पुलिस ने ट्रक जब्त कर कार्रवाई शुरू की है।

Related Articles

Back to top button