ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
मुख्य समाचार

दिव्य धाम आश्रम, दिल्ली में मासिक आध्यात्मिक कार्यक्रम द्वारा ईश्वर के दिव्य प्रेम की ओर प्रेरित किया गया।

दिव्य ज्योति जाग्रति संस्थान द्वारा दिल्ली स्थित दिव्य धाम आश्रम में मासिक आध्यात्मिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में श्रद्धालुओं को आध्यात्मिक विकास के लिए मार्गदर्शन मिला। हजारों की संख्या में श्रद्धालुगणो के हृदयों में भक्तिपूर्ण दिव्य भजनों से सर्वोच्च ऊर्जा को प्रसारित भी किया गया। गुरुदेव श्री आशुतोष महाराज जी (संस्थापक एवं संचालक, दिव्य ज्योति जाग्रति संस्थान) के विद्वत प्रचारक शिष्यों ने विचारों के माध्यम से बताया कि गुरु प्रेम, शिष्यों के लिए एक आनंदमय आश्रय है। सतगुरु का दिव्य प्रेम साधकों के अस्थिर मन की एकमात्र औषधि हुआ करता है। इसका कभी कोई पर्याय नहीं हो सकता क्योंकि इसके स्मरण मात्र से ही शिष्य के समस्त संशय विलुप्त हो जाया करते हैं। इसी उद्देश्य पूर्ति हेतु, आयोजित मासिक कार्यक्रम ने शिष्यों को अत्यावश्यक तृप्ति प्रदान की। कार्यक्रम के मुख्य बिन्दु रहे: ‘भक्ति भावों से सुसज्जित भजन संकीर्तन, प्रेरणादायक आध्यात्मिक प्रवचन, ऊर्जा-वर्धक ध्यान सेशन।‘ भक्तिपूर्ण प्रेरणाओं द्वारा भक्तजनों के हृदयों को आध्यात्मिक विकास हेतु सक्रिय बनाया गया। कार्यक्रम का अंत प्रसाद वितरण के साथ किया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button