ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
मध्यप्रदेश

दसवीं की छात्रा का मुंह दबाकर कमरे में घसीटा, किया दुष्‍कर्म, आरोपित गिरफ्तार

भोपाल। राजधानी की बैरसिया तहसील में स्‍थित गुनगा इलाके में 15 साल की किशोरी के साथ रेप की घटना सामने आई है। 40 वर्षीय आरोपित किसान ने उसके साथ मारपीट कर वारदात को अंजाम दिया। पीड़िता की चीख-पुकार सुनकर उसकी चाची पहुंची, जिसे देख आरोपित भाग निकला। बाद में पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। उसके खिलाफ दुष्कर्म, पोक्सो एक्ट समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज किया गया है। गुनगा थाना प्रभारी रमेश राय ने बताया 15 वर्षीय नाबालिग लड़की थाना क्षेत्र में परिवार के साथ रहती है। वह दसवीं कक्षा की छात्रा है। रविवार दोपहर करीब चार बजे वह मंदिर जाने के लिए घर से निकली थी। रास्ते में लड़की के चाचा के घर के पास उसे कृपाल सिंह ठाकुर (40) मिला। वह किसानी का काम करता है। लड़की को अकेला देख कृपाल ने उसका मुंह दबाया और खींचकर मवेशियों के लिए बनाए गए कमरे में ले गया, जहां उसके साथ मारपीट कर रेप किया। लड़की ने शोर मचाया तो उसकी आवाज चाची ने सुन ली। आसपास के लोग आ गए। भीड़ ने दरवाजा खुलवाया। अंदर कृपाल मिला। लोगों को देखकर वह मौके से भाग निकला। इसके बाद पीड़िता चाची के साथ थाने पहुंची और आरोपित के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने आरोपित कृपाल को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

Related Articles

Back to top button