ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
दिल्ली NCR

कंझावला घटना : आप विधायक आज दिल्ली पुलिस आयुक्त से करेंगे मुलाकात, सिसोदिया भी करेंगे पीड़िता के परिवार से मुलाकात

नई दिल्ली: दिल्ली के डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया आज कंझावला घटना की पीड़िता के परिवार से मुलाकात करेंगे। वहीं आम आदमी पार्टी (आप) के विधायकों का एक प्रतिनिधिमंडल कंझावला घटना में शामिल दोषियों को सख्त सजा दिलाने की मांग करते हुए आज यानी मंगलवार को दिल्ली पुलिस आयुक्त संजय अरोड़ा से मुलाकात करेंगे।

पुलिस के अनुसार, कंझावला में 20 वर्षीय युवती की स्कूटी को एक कार ने टक्कर मार दी और युवती को सुल्तानपुरी से कंझावाला तक 12 किलोमीटर घसीटते हुई ले गई। रविवार को हुए हादसे में युवती की मौत हो गई।

पुलिस ने सोमवार को इस मामले में पांच लोगों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने सोमवार को बताया था कि युवती का शव बाहरी दिल्ली के कंझावला इलाके में सड़क किनारे नग्न अवस्था में मिला था। एक चिकित्सा बोर्ड ने शव का पोस्टमार्टम किया और अभी इसकी रिपोर्ट आने का इंतजार किया जा रहा है जिससे यह पता चलेगा कि महिला से दुष्कर्म किया गया था या नहीं।

आप विधायक आतिशी ने ट्वीट किया, आम आदमी पार्टी के विधायकों का एक समूह सुबह 11 बजे दिल्ली पुलिस आयुक्त से मुलाकात कर कंझावला अपराध के दोषियों और दोषियों को बचा रहे लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की मांग करेगा। इस पर भी चर्चा करेंगे कि दिल्ली को महिलाओं के लिए सुरक्षित कैसे बनाया जाए।’

Related Articles

Back to top button