ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
मध्यप्रदेश

जनवरी के साथ कड़ाके की ठंड का दौर शुरू

भोपाल। भोपाल में सोमवार सुबह घना कोहरा छाया रहा। इसके कारण हवाई सफर करने वालों को परेशानी का सामना करना पड़ा। भोपाल एयरपोर्ट पर घने कोहरे के कारण सुबह विजिबिलिटी 100 मीटर हो गई। इसके चलते दिल्ली मुंबई हैदराबाद और बैंगलोर से आने वाली फ्लाइट प्रभावित हुईं। राजधानी भोपाल सोमवार को घने कोहरे और कड़ाके की ठंड की चपेट रही। इसके चलते लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। सोमवार को भोपाल एयरपोर्ट पर विजिबिलिटी 100 मीटर थी। इसके चलते तीन फ्लाइट को डायवर्ट करना पड़ा।

भोपाल में सोमवार सुबह घना कोहरा छाया रहा। इसके कारण हवाई सफर करने वालों को परेशानी का सामना करना पड़ा। भोपाल के राजाभोज एयरपोर्ट पर घने कोहरे के कारण सुबह विजिबिलिटी 100 मीटर हो गई। इसके चलते दिल्ली मुंबई हैदराबाद और बैंगलोर से भोपाल आने वाली फ्लाइट प्रभावित हुईं। एयर इंडिया की दिल्ली और मुंबई की फ्लाइट को डाइवर्ट करना पड़ा। एयर इंडिया की दिल्ली और मुंबई फ्लाइट राजा भोज एयरपोर्ट के आसपास चक्कर लगाने के बाद नागपुर डाइवर्ड की गईं। वहीं इंडिगो एयर इंडिया की हैदराबाद दिल्ली और मुंबई फ्लाइट भी लेट हुई। इंडिगो की बैंगलोर फ्लाइट कैंसिल की गई। इंडिगो और एयर इंडिया की फ्लाइट्स सुबह 7:00 से 9:00 के बीच भोपाल आती हैं। हालांकि बाद में विजिबिलिटी बढऩे पर नागपुर डायवर्ट फ्लाइट भोपाल आ गई।

मौसम विभाग के मुताबिक 5-6 जनवरी को मावठा भी गिर सकता है। इसकी एंट्री जबलपुर से होगी। यह भोपाल के पास तक एक्टिव रह सकता है। ग्वालियर-चंबल में रात का पारा 5 डिग्री के नीचे तो इंदौर और भोपाल में यह 9 डिग्री तक आ सकता है। मौसम वैज्ञानिक के मुताबिक ने बताया कि ईस्ट एमपी में पानी गिर सकता है। अगर स्ट्रॉन्ग सिस्टम बनता है तो तापमान में तेजी से गिरावट होगी। प्रदेश में सबसे ठंडा गुना रहा है यहां तापमान न्यूनतम 5.6 डिग्री तक रहा है जबकि प्रदेश के हिल स्टेशन पचमढ़ी में पारा 4.6 डिग्री तक रहा है।

जबलपुर नर्मदापुरम बैतूल और आसपास के जिलों में दो दिन बारिश हो सकती है। अधिकांश इलाकों में तापमान 10 डिग्री के नीचे आ सकता है। ग्वालियर चंबल बुंदेलखंड बघेलखंड और महाकौशल में पारा 7 से नीचे जा सकता है। भोपाल इंदौर उज्जैन और नर्मदापुरम में तापमान 9 डिग्री से नीचे आ सकता है। भिंड मुरैना श्योपुर शिवपुरी ग्वालियर और दतिया में घना कोहरा रहेगा। सागर सतना रीवा रायसेन और भोपाल में मध्यम कोहरा रहेगा।

Related Articles

Back to top button