ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
मध्यप्रदेश

नए साल के पहले दिन भक्तों ने 20 लाख रुपये का लड्डू प्रसाद खरीदा

उज्जैन ।   ज्योतिर्लिंग महाकाल मंदिर में नए साल के पहले दिन पांच लाख से अधिक भक्तों ने भगवान महाकाल के दर्शन किए। बड़ी तादाद में आए भक्तों ने दिल खोलकर दान भी किया। देश-विदेश से आए भक्त करीब 20 लाख रुपये का लड्डू प्रसाद खरीदकर ले गए, वहीं सात हजार से अधिक भक्तों ने 250 रुपये का टिकट खरीदकर शीघ्र दर्शन किए। इससे समिति को 18 लाख रुपये की आय हुई है। मंदिर प्रशासक संदीप कुमार सोनी ने बताया कि भगवान महाकाल के लड्डू प्रसाद की अधिक मांग रहती है, इसलिए इस व्यवस्था पर विशेष ध्यान दिया गया था। महालोक में बने लड्डू प्रसाद काउंटरों पर प्रसाद की उपलब्धता बनाए रखी। देशभर से आए भक्तों को पर्याप्त मात्रा में प्रसाद मिला।

कानपुर के भक्त ने चांदी के आभूषण भेंट किए

महाकाल मंदिर में सोमवार को राजीव नगर, लाल बंगला कानपुर से आए भक्त विशाल वर्मा ने भगवान महाकाल के शृंगार के लिए चांदी का मुकुट, कुंडल तथा कंदोरा भेंट किया। सहायक प्रशासक मूलचंद जूनवाल ने बताया कि आभूषण का वजन दो किलो 380 ग्राम 400 मिली ग्राम है। दानदाता ने मंदिर कार्यालय में प्रशासक सोनी को आभूषण भेंट किए। मंदिर समिति की ओर से दानदाताओं का सम्मान किया गया।

महामंगल के खजाने में आए 18 लाख 81 हजार रुपये

श्री मंगलनाथ मंदिर में दिसंबर 2022 में भातपूजन, कालसर्प पूजन, श्रापित दोष, ग्रहण दोष, कुंभ विवाह, अर्क विवाह इत्यादि की पूजन से मंदिर समिति को 18 लाख 81 हजार 825 रुपये की आय हुई है। मंदिर प्रशासक कृष्ण कुमार पाठक ने बताया कि मंगलनाथ मंदिर में विभिन्न पूजन के लिए शासकीय रसीद काटी जाती है। इससे मंदिर समिति को आय होती है। आने वाले दिनों में 10 जनवरी को अंगारकी चतुर्थी का महापर्व मनाया जाएगा। इस दिन सैकड़ो भक्त भातपूजा कराने आएंगे। पुजारियों के अनुसार अंगारकी चतुर्थी पर पूजन के लिए भक्त एडवांस बुकिंग करा रहे हैं। इस दिन महामंगल के पूजन का विशेष विधान है।

Related Articles

Back to top button