ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
उत्तरप्रदेश

गोरखनाथ मंदिर को बम से उड़ाने की दी सूचना, डायल 112 पर फोन आते में एक्टिव हुई पुलिस, आरोपी कुर्बान अली गिरफ्तार

उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जनपद स्थित गोरखनाथ मंदिर (Gorakhnath Temple) को बम से उड़ाने की सूचना पर रविवार की सुबह हड़कंप मच गया। बम स्क्वॉयड दस्ते के साथ पहुंचे जिलाधिकारी व एसएसपी ने जांच कराई तो सब सामान्य मिला। वहीं, गोरखनाथ थाना पुलिस ने सर्विलांस की मदद से सूचना देने वाले बिहार निवासी युवक कुर्बान अली को हिरासत में ले लिया है, उससे पूछताछ की जा रही है।

मिली जानकारी के अनुसार, वैशाली जिले का निवासी कुर्बान अली गोरखनाथ क्षेत्र स्थित बेकरी की दुकान पर काम करता है। रविवारकी सुबह उसने डायल 112 पर फोन कर बताया कि काले रंग का पड़ा पहनेचार युवक बम लेकर गोरखनाथ मंदिर में घुस गए हैं और धमाका करने वाले हैं।

इस सूचना पर गोरखनाथ थाना पुलिस के साथ ही जिले के अधिकारी एक्टिव हो गए। करीब एक घंटे तक चली छानबीन में सब कुछ सामान्य मिला। वहीं, पुलिस द्वारा खोजबीन करने पर कुर्बान अली ने अपना मोबाइल बंद कर लिया। लेकिन सर्विलांस की मदद से देर शाम गोरखनाथ पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया।

पुलिस आरोपित के बारे में अभी किसी भी तरह की जानकारी देने से इनकार कर रही है। एसएसपी डॉ. गौरव ग्रोवर ने बताया कि मंदिर में बम होने की सूचना देने वाले युवक को हिरासत में लिया गया है। पूछताछ की जा रही है।

Related Articles

Back to top button