ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
मध्यप्रदेश

Happy New Year: लोग ऐसे मना रहे नए साल का जश्न, भगवान ओंकारेश्वर के दर्शन करने उमड़ी भीड़

खंडवा: नया साल मनाने के लिए तीर्थनगरी ओंकारेश्वर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ रही है। भगवान ओंकार नाथ के दर्शन के साथ ही  नर्मदा स्नान भी किया जा रहा है। प्रशासन ने भारी भीड़ को देखते हुए अलग से व्यवस्था की है। मंदिर दर्शन के लिए भी मंदिर ट्रस्ट द्वारा दर्शन के लिए दो स्थानों से गर्भगृह में प्रवेश की व्यवस्था की गई है । भगवान ओंकारेश्वर के दर्शन के लिए श्रद्धालुओं कतार में लंबा इंतजार करना पड़ रहा है।

बता दें कि साल के अंतिम दिन 31 दिसंबर सहित आज नए साल में की 1 तारीख पर नववर्ष में तीर्थनगरी में बड़ी संख्या में पर्यटक उमड़ रहे हैं।  शीतकालीन अवकाश की वजह से एक सप्ताह से यहां दर्शन के लिए भारी भीड़ आ रही है।  दो दिन में श्रद्धालुओं का आंकड़ा दो लाख तक पहुंचने की संभावना है।

कोरोना काल के बाद ये भी खास

नववर्ष और शीतकालीन अवकाश के कारण ओंकारेश्वर में तीर्थ यात्रियों की संख्या बड़ी है। ओंकारेश्वर में व्यवसाय में वृद्धि होने से व्यापारियों में उत्साह और हर्ष है। व्यवसायियों का कहना है कि कोरोनाकाल में दो साल के मंदी के बाद अब कारोबार जोरों पर है। हजारों की संख्या में आ रहे श्रद्धालु और पर्यटकों की सुविधा व सुरक्षा के लिए प्रशासन को आवश्यक व्यवस्थाएं करना चाहिए। ओंकारेश्वर में इन दिनों यात्री वाहनों, बस व टैक्सियों की रैलमपैल है। होटलें, धर्मशालाएं, आश्रम भरे हुए हैं। पंडित-पुजारी, नाविक, भोजनालय, पूजन सामग्री, शिवलिंग, माला की दुकानों पर खरीदी के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ लग रही हैं।

Related Articles

Back to top button